यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदना हुआ महंगा, 1 अप्रैल से बढ़ेंगी दरें; क्या होगा नया रेट?
यमुना अथॉरिटी ने संपत्ति की दरों में 3.58% की वृद्धि की है, जो 1 अप्रैल से लागू होगी। यह बढ़ोतरी मौजूदा महंगाई दर के कारण की गई है। अथॉरिटी ने आगामी व ...और पढ़ें
-1774015631705_m.webp)
यमुना अथॉरिटी ने संपत्ति की दरों में 3.58% की वृद्धि की है। फाइल फोटो
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना अथॉरिटी के अधिकार क्षेत्र में प्रॉपर्टी खरीदना अब और महंगा हो गया है। अथॉरिटी ने प्रॉपर्टी की दरों में 3.58 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।
अधिकारियों का कहना है कि यह बढ़ोतरी मौजूदा महंगाई दर को देखते हुए की गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। अथॉरिटी ने आने वाले वित्त वर्ष के लिए ₹11,811 करोड़ का बजट मंजूर किया है।
मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी के लिए ₹300 करोड़ और नोएडा एयरपोर्ट के लिए ₹502 करोड़ आवंटित किए गए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) आने वाले वित्त वर्ष में ज़मीन अधिग्रहण पर सबसे ज्यादा रकम ₹8,000 करोड़ खर्च करने जा रही है।