युमना एक्सप्रेसवे पर छह साल में नौ बसें हुई हादसे का शिकार, 13 ने गंवाई जान; 99 हुए घायल
यमुना एक्सप्रेसवे पर पिछले छह वर्षों में नौ बस दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 13 लोगों की जान गई और 99 ...और पढ़ें
-1790273064419_m.webp)
यमुना एक्सप्रेसवे पर छह साल में नौ बस हादसों में 13 की मौत।
HighLights
यमुना एक्सप्रेसवे पर छह साल में नौ बस दुर्घटनाएं हुईं।
इन हादसों में 13 लोगों की जान गई, 99 घायल हुए।
अधिकारी केवल हादसों के बाद ही कार्रवाई करते हैं।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर पिछले छह वर्ष से हर साल यात्री बसें हादसे का शिकार हो रही हैं। कभी तेज रफ्तार तो कभी विभिन्न कारणों से आग लगने या दूसरे वाहन से टक्कर होना कारण रहा है। छह साल में हुए नौ बस हादसों में 13 को जान गंवानी पड़ी और 99 लोग घायल हुए हैं।
खास बात यह है कि हर बार हादसे के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों को इन बसों की फिटनेस व अन्य मानकों की याद आती है। कुछ दिन कार्रवाई के नाम पर बसों की जांच कर कागजी खानापूरी करते हुए कर्तव्यों की इतिश्री कर लेते हैं। जिसके दुष्परिणाम और एक हादसे के रूप में मानकों को दरकिनार कर संचालित बस में सफर करने वालों को जान गंवाकर भुगतनी पड़ती है।
कब-कब हुई घटनाएं
- 24 अक्टूबर 2021- दनकौर क्षेत्र में खराब खड़ी मिनी बस खड़ी थी। पीछे से कार टकराने के बाद बस से उतर चुके यात्री भी चपेट में आ गए थे। हादसे में दो लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए थे। इसी वर्ष एक अन्य बस हादसे में 24 लोग घायल हो गए थे।
- 20 दिसंबर 2022- गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास दनकौर क्षेत्र में डबल डेकर बस कंटेनर से टकराने के बाद एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई थी। हादसे में एक की मौत और 24 लोग घायल।
- 13 जुलाई 2023- यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से आगरा जा रही बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई थी। हादसे में आठ लोग घायल हुए थे।
- 27 जनवरी 2024- जेवर क्षेत्र में घने कोहरे के बीच बस, कैंटर और दो कारों की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और नौ लोग घायल हुए थे। इसी वर्ष 4 जुलाई को दनकौर क्षेत्र में डबल डेकर बस ट्रैक्टर-ट्राली से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई थी। इसमें 13 लोग घायल हुए थे।
- 19 जून 2025- जेवर टोल प्लाजा के पास इटावा से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस कैंटर में घुस गई थी। हादसे में 15 घायल हुए थे। इसी वर्ष नवंबर में में दनकौर क्षेत्र में दिल्ली से वाराणसी जा रही बस पलटने से 14 यात्रियों घायल हुए थे।
- 24 सितंबर 2026- जेवर कोतवाली क्षेत्र में एसी में ब्लास्ट से आग लगने से नौ की मौत।
यमुना एक्सप्रेसवे पर वर्ष वार हुए बस हादसे
| वर्ष | हादसे | मौतें | घायल |
|---|---|---|---|
| 2021 | 2 | 2 | 16 |
| 2022 | 1 | 1 | 24 |
| 2023 | 1 | 0 | 8 |
| 2024 | 2 | 1 | 22 |
| 2025 | 2 | 0 | 29 |
| 2026 | 1 | 9 | 20 |
यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे पर जलने वाली बस में भरा था नेल पेंट, कॉस्मेटिक आइटम्स और धागा; चंद मिनट में बनी आग का गोला
