यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा एयरपोर्ट जाना अब होगा बेहद आसान, 10 जून से शुरू हो रहे इलेक्ट्रिक बसों के 3 नए रूट
यमुना प्राधिकरण (यीडा) में 10 जून से पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू होगा, जिससे विश्वविद्यालय के छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों को परिवहन सुविधा मि ...और पढ़ें

यीडा की ओर से तीन रूट पर शुरू की जा रही है ई बस। फोटो: आर्काइव
HighLights
यीडा में 10 जून से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू
शुरुआत में तीन रूटों पर पांच बसें चलेंगी
छात्रों और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा लाभ
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण (यीडा) मेंं भी 10 जून से पांच इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हाेगा। प्राधिकरण ने बस सेवा के लिए तीन रूट निर्धारित किए हैं। इस रूट पर बस सेवा शुरू हाेने से यीडा क्षेत्र के विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हजारों छात्रों के अलावा सेक्टर 22 डी व ग्रामीण क्षेत्र में रहने वालों को परिवहन सेवा उपलब्ध हो जाएगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी के लिए नोएडा, ग्रेटर नोएडा व यीडा क्षेत्र में 110 बसों के संचालन का निर्देश दिया है। इसके पहले चरण में तीनों प्राधिकरण कुल 35 बसों का संचालन शुरू करने जा रहे हैं। इसमें नोएडा 18, ग्रेटर नोएडा 12 व यीडा पांच बसों का संचालन शुरू कराएगा।
बस का संचालन उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम करेगा। टिकट की बिक्री और संचालन खर्च में होने वाली घाटे की भरपाई संबंधित प्राधिकरण को करनी होगी। यीडा ने अपने क्षेत्र में बस सेवा के लिए तीन रूट तय किए हैं।
सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि 60 मीटर रोड होकर गलगोटिया विश्वविद्यालय, दनकौर, रबूपुरा होते हुए एक रूट तैयार किया गया है। दूसरा रूट परीचौक से यीडा कार्यालय हाेते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते नोएडा एयरपोर्ट तक तय किया गया है।
खबरें और भी
तीसरा रूट यीडा सेक्टर 22 डी से शुरू होकर परीचौक तक होगा। तीनों रूट पर पांच बसों का संचालन 10 जून से शुरू हो जाएगा। भविष्य में बसों की संख्या को जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट का सफर अब सिर्फ 30 रुपये में, 10 जून से शुरू हो रहा ई-बसों के चारों रूट का ट्रायल रन