Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना प्राधिकरण बोर्ड का बड़ा फैसला: ट्रांसपोर्ट और मल्टीपल लैंड यूज के लिए अलग-अलग कमेटी गठित, जल्द तय होंगी आवंटन दरें

    Updated: Fri, 20 Mar 2026 10:44 PM (IST)

    यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने ट्रांसपोर्ट और मल्टीपल लैंड यूज श्रेणियों के लिए आवंटन दरें तय करने हेतु समितियां गठित की हैं। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ट्रांसपो ...और पढ़ें

    यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने ट्रांसपोर्ट और मल्टीपल लैंड यूज श्रेणियों के लिए आवंटन दरें तय करने हेतु समितियां गठित की हैं। फाइल फोटो

    यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने ट्रांसपोर्ट और मल्टीपल लैंड यूज श्रेणियों के लिए आवंटन दरें तय करने हेतु समितियां गठित की हैं। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण बोर्ड ने ट्रांसपोर्ट व मल्टीपल लैंड यूज श्रेणी के लिए आवंटन दर तय करने के लिए अलग-अलग समिति का गठन किया है। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया की अध्यक्षता में गठित कमेटी ट्रांसपोर्ट लैंड यूज व एसीईओ मनीष मीणा की अध्यक्षता में गठित कमेटी मल्टीपल लैंड यूज श्रेणी के लिए आवंटन दर तय कर बोर्ड की आगामी बैठक में अनुमोदन के लिए प्रस्ताव रखेगी।

    दोनों कमेटी में नोएडा व ग्रेटर नोएडा के सीईओ की ओर से नामित वित्त अधिकारी भी शामिल किए गए हैं। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होने जा रहा है। इसके साथ ही यीडा क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट की गतिविधियाें में इजाफा होगा।

    ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की ओर से काफी समय से ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने और उसमें भूखंड आवंटन की मांग हो रही है। यीडा ने इसकी डीपीआर भी तैयार कराई थी, लेकिन आवंटन दर तय न होने के कारण भूखंड योजना अभी तक लांच नहीं हो सकी। औद्योगिक गतिविधियां और एयरपोर्ट शुरू होने के कारण ट्रांसपोर्ट नगर की जरूरत को देखते हुए यीडा बोर्ड ने आवंटन दर तय करने का फैसला किया है।

    इसके लिए एसीईओ शैलेंद्र भाटिया की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है, जो ट्रांसपोर्ट लैंड यूज श्रेणी के लिए आवंटन दरों का निर्धारण करेगी। इसके साथ ही वित्त वर्ष 2025-26 में लांच की गई थी। मास्टर प्लान 2041 में इसके लिए सेक्टर भी नियोजित किए गए। लेकिन नई श्रेणी मल्टीपल लैंड यूज के लिए यीडा की भूखंड आवंटन दरें अभी तक तय नहीं है।

    खबरें और भी

    आवंटन दर तय करने को एसीईओ मनीष मीणा की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी गई है। कमेटी अगली बोर्ड बैठक से पहले दरों को तय कर इसका प्रस्ताव बोर्ड के सामने रखेगी।इसके बाद दोनों श्रेणी में भूखंड योजना निकालकर आवंटन किया जाएगा।

    शासन को भेजा जाएगा हेरिटेज सिटी का बिड डॉक्यूमेंट

    मथुरा जिले में हेरिटेज सिटी परियोजना को पीपीपी माडल पर विकसित करने के लिए यीडा बिड जारी करेगा। यीडा बोर्ड ने शुक्रवार को आंशिक संशोधन के साथ बिड डाक्यूमेंट को अपनी स्वीकृति देते हुए शासन को भेजने का निर्देश दिया है। शासन से इसकी स्वीकृति मिलने के बाद विकासकर्ता चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

    जेवर में बनेगा ट्रैफिक पार्क व प्रशिक्षण केंद्र

    बोर्ड ने जेवर में ट्रैफिक पार्क व प्रशिक्षण केंद्र विकसित करने को अपनी स्वीकृति दे दी। यह केंद्र होंडा फाउंडेशन के सीएसआर फंड से विकसित होगा। प्राधिकरण इसके लिए निश्शुल्क जमीन देगा। इसके संचालन के लिए जल्द ही माडल तय किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: नोएडा के युवराज मेहता मौत मामले में SIT रिपोर्ट ठंडे बस्ते में, HC पहुंची याचिका; सेवानिवृत्त जजों से जांच की मांग