यमुना प्राधिकरण में संपत्ति खरीदना हुई महंगी, आवंटन दरों में 3.58% की बढ़ोतरी
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संपत्ति खरीदना आज से महंगा हो गया है। 20 मार्च को यीडा बोर्ड की बैठक में आवंटन दरों में 3.58% की वृद्धि को मंजूरी मिली थी। ...और पढ़ें

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में संपत्ति खरीदना आज से महंगा हो गया है। फाइल फोटो
HighLights
यमुना प्राधिकरण में संपत्ति की खरीद-फरोख्त महंगी हुई।
आवंटन दरों में 3.58% की वृद्धि आज से लागू।
आवासीय संपत्ति दर 36260 रुपये प्रति वर्गमीटर हुई।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में आज से संपत्ति की खरीद फरोख्त महंगी हो गई है। बीस मार्च को यीडा बोर्ड की 89 वीं बैठक में स्वीकृत हुई आवंटन दरों में वृद्धि बुधवार से लागू हो गई है। यीडा क्षेत्र में घर खरीदना भी अब पहले के मुकाबले महंगा हो गया है।
नई दरोंं पर ही संपत्ति का होगा आवंटन
प्राधिकरण अब नई दरोंं पर ही संपत्ति का आवंटन करेगा। यमुना प्राधिकरण की 20 मार्च को हुई बोर्ड बैठक में एक अप्रैल से चालू हो रहे वित्त वर्ष के लिए 11 हजार करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत हुआ था। बोर्ड ने मुद्र स्फीति को ध्यान मेंं रखते हुए सभी श्रेणी की आवंटन दरों में 3.58 प्रतिशत तक की वृद्धि की थी।
जिससे आवासीय संपत्ति की दर 1260 रुपए बढ़कर 36260 रुपए प्रति वर्गमीटर हो गई । नई दरें बुधवार से लागू हो रही हैं। इसके बाद प्राधिकरण नई दरोंं से ही संपत्ति का आवंटन करेगा।इससे यीडा क्षेत्र में संपत्ति की खरीद फरोख्त करने वालों की जेब पर सीधे असर होगा।
बदले नियम
उन्होंने संपत्ति खरीदने के लिए पहले से अधिक रकम खर्च करनी होगी। इसके साथ ही रजिस्ट्री आदि की मद में भी खर्च बढ़ जाएगा। यीडा ने वित्त वर्ष 2026-27 में राजस्व प्राप्ति के लिए 11829 करोड़ का लक्ष्य रखा है। जिसमें आवंटियों से 7750 करोड़ राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य रखा है। यह राशि पुराने आवंटियों से बकाया रकम के अलावा नए वित्त वर्ष में आवंटित होने वाली संपत्ति के आवंटियों से मिलेगी।
खबरें और भी
यीडा नए वित्त वर्ष में खर्च भी सबसे अधिक करने जा रहा है। आठ हजार करोड़ रुपए केवल जमीन क्रय पर खर्च करने के लिए स्वीकृत किए गए हैं। यीडा सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि एक अप्रैल से यीडा में नई दरें प्रभावी हो गई हैं।