ग्रेटर नोएडा में 257 करोड़ की लागत से बनेगा यीडा का नया केंद्रीय कार्यालय
यीडा का केंद्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 18 में 257 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। पांच मंजिला इस भवन का निर्माण 30 माह में पूरा होगा, जिससे आव ...और पढ़ें
-1777505036514_m.webp)
यीडा का केंद्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 18 में 257 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। इमेज एआई
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा से संचालित हो रहा यीडा कार्यालय अगले कुछ वर्षों में अपने भवन में शिफ्ट हो जाएगा। यीडा के केंद्रीय कार्यालय का निर्माण सेक्टर 18 में 27500 वर्गमीटर मेंं 257 करोड़ की लागत से होगा। पांच मंजिला भवन में अगल-अलग तल पर विभिन्न विभागों के कार्यालय होंगे। 30 माह में भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य तय गया है। यीडा ने निर्माण एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौतमबुद्ध नगर से लेकर आगरा तक छह जिलों में फैले यीडा का कार्यालय पहले नोएडा और अब ग्रेटर नोएडा से संचालित हो रहा है। फेज एक में गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के गांवों की जमीन अधिगृहीत कर सेक्टर नियोजित किए गए हैं। स्थापना के 25वें साल तक यीडा में 30 से अधिक औद्योगिक इकाइयां क्रियाशील हो चुकी हैं, आवासीय सेक्टर में भी निर्माण कार्य चल रहे हैं। इस साल के अंत तक 400 और इकाइयां क्रियाशील हो जाएंगी।
सेक्टरों में गतिविधियां बढ़ने के साथ आवंटियों की यीडा कार्यालय तक भागदौड़ भी बढ़ रही है। यीडा को भी ग्रेटर नोएडा से कार्यालय संचालित करने के कारण अपने क्षेत्र की गतिविधियों की निगरानी करना चुनौतीपूर्ण हो रहा है। इसलिए यीडा सेक्टर 18 में अपने कार्यालय का निर्माण शुरू कराने जा रहा है।
सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि निर्माण कार्य के लिए जल्द एजेंसी का चयन हो जाएगा। केंद्रीय भवन पांच मंजिला होगा। भूमिगत पार्किंग होगी। भूतल पर मार्केटिंग, सिस्टम, रिसेप्शन, कारपोरेट कार्यालय आदि होंगे। प्रथम तल पर संपत्ति, वित्त एवं अकाउंट विभाग, द्वितीय तल पर भूमि, उद्योग विभाग, तृतीय तल पर परियोजना व अन्य कार्यालय, चतुर्थ तल पर नियोजन, विधि विभाग आदि होंगे।
खबरें और भी
पंचम तल पर प्रशासनिक ब्लाक होगा। इसमें चेयरमैन, सीईओ, एसीईओ आदि के कार्यालय होंगे। केंद्रीय कार्यालय यीडा क्षेत्र में शिफ्ट होने से आवंटियों को ग्रेटर नोएडा की भागदौड़ से राहत मिलने के साथ इलाके की निगरानी एवं योजनाओं का क्रियान्वयन करने में सुविधा होगी।