डूबते युवराज ने किसे लगाई थी मदद की आखिरी आवाज? कार का वॉयस रिकॉर्डर और कैमरे खोलेंगे अहम राज
इंजीनियर युवराज मेहता की ग्रैंड विटारा कार 96 घंटे बाद पानी से निकाली गई, जो अब सूरजपुर पुलिस लाइन में है। पुलिस और फोरेंसिक टीमें कार की जांच कर रही ...और पढ़ें

कार का रिकॉर्डर और कैमरे खोलेंगे राज। (जागरण ग्राफिक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। सेक्टर सेक्टर-150 स्थित टी प्वाइंट के पास माल के बेसमेंट के लिए खोदे गए प्लाट में भरे पानी से गिरी इंजीनियर युवराज मेहता की ग्रेंड विटारा कार करीब 96 घंटे बाद निकाली जा सकी थी। अब कार सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन में कड़े सुरक्षा घेरे में खड़ी है।
पुलिस विभाग की फोरेंसिक समेत अन्य टेक्निकल टीमें कार में लगे विभिन्न उपकरणों की बारीकी से जांच कर रही हैं। पुलिस जांच से इतर करीबी दोस्त भी यह जानने को उत्सुक हैं कि करीब घंटे संघर्ष के दौरान युवराज ने जान बचाने के लिए किस-किस से गुहार लगाई थी।
डूबते समय उसके मुख से अंतिम शब्द क्या और किसके लिए निकले थे। यह तमाम जानकारियां हासिल करने के लिए दोस्तों ने मारुति कार कंपनी की टेक्निकल टीम से संपर्क किया है।
कार में लगा है वाटरप्रूफ वाइस रिकॉर्डर
युवराज के करीबी दोस्त पंकज घटना के बाद से ही पीड़ित पिता राजकुमार मेहता के साथ हैं। पंकज ने बताया कि युवराज के साथ कई बार उसी कार में सफर किए थे। उन्हें कार की खूबियों की बारीकी से जानकारी है। कार में तीन कैमरे और वाइस रिकार्डर भी लगा है। यह उपकरण वाटरप्रूफ हैं।
यह भी पढ़ें- नोएडा इंजीनियर मौत: व्यवस्थागत खामियां और आपदा कुप्रबंधन की खुली पोल, प्रशासनिक लापरवाही से डगमगाया जनता का विश्वास
घटना के करीब चार दिन बाद कार पानी से निकाली जा सकी। भले ही सीसीटीवी खराब हो गए हों, लेकिन डैशबोर्ड में लगा वाइस रिकार्डर पूरी तरह से सुरक्षित होने का भरोसा है। ऐसा ही कार कंपनी की टेक्निकल टीम ने भी कहा है।
खबरें और भी
रिकवर किया जा सकता है डाटा
यह भी बताया है कि वाइस रिकार्डर व कैमरे में पानी जाने की स्थिति में भी डाटा रिकवर किया जा सकता है। बता दें पानी से कार निकाले जाने के समय सनरूफ खुला मिला था। यह संभावना है कि कार के डूबने तक युवराज सनरूफ खोल कर ही मदद की गुहार लगाता रहा।
फिलहाल कार निकाल कर पुलिस लाइन में खड़ी करने के बाद फोरेंसिक व टेक्निकल जांच टीमें तकनीकी जांच कर चुकी हैं। यह जानने का प्रयास किया गया कि कार किस एंगल से गिरी होगी, कौन से गेयर में थी, स्पीड़ व क्या रही होगी।