पत्नी को 'गैर मर्द' की बांहों में देखकर भड़क गया पति, गांव वालों संग मिलकर लगाई प्रेमी की पिटाई; पीलीभीत पुलिस ने बचाया
पीलीभीत में अपनी प्रेमिका से मिलने आए एक युवक की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया औ ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। प्रेमिका से मिलने आए दुसरे समुदाय के प्रेमी की पति और ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को ग्रामीणों से छुड़वाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
पति की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
शहर की सुनगढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसकी पत्नी की पहचान बरेली जिले के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के गांव सेथल निवासी राशिद से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से हुई थी। धीरे-धीरे यह जान-पहचान उन दोनों की नजदीकियों में बदल गई और दोनों अक्सर फोन पर बातचीत करने लगे। आरोप है कि रविवार की शाम राशिद उसकी पत्नी से मिलने उसके घर पहुंच गया।
आरोपित का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज
जब उसे इस बात की भनक लगी, तो उसने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा कर लिया और आरोपित राशिद को घर के भीतर ही दबोच लिया। अपनी पत्नी के साथ गैर-मर्द को देखकर पति ने देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपित की पिटाई शुरू कर दी।
भीड़ के बीच फंसे आरोपित को बाहर निकाला और थाने ले आई
काफी देर तक चले हंगामे और मारपीट की सूचना पर पहुंची सुनगढ़ी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया कि पुलिस ने भीड़ के बीच फंसे आरोपित को बाहर निकाला और थाने ले आई। मारपीट के कारण आई चोटों के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।