Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Pilibhit में भाजपा नेतृत्व ने संजीव प्रताप पर फिर जताया भरोसा, समर्थकों में खुशी की लहर

    By Nitesh SrivastavaEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Fri, 15 Sep 2023 04:00 PM (IST)

    Pilibhit भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की ओर से जारी की गई सूची में संजीव का फिर जिलाध्यक्ष पद पर चयन कर लिया गया है। गत वर्ष की उनका कार्यकाल समाप्त हो गया थ ...और पढ़ें

    बीजेपी ने संजीव प्रताप पर फिर जताया भरोसा
    बीजेपी ने संजीव प्रताप पर फिर जताया भरोसा

     जागरण संवाददाता, पीलीभीत : भारतीय जनता पार्टी नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष पद के लिए संजीव प्रताप सिंह पर फिर भरोसा जताया है। उनके फिर जिलाध्यक्ष नियुक्त हो जाने की सूचना मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की ओर से जारी की गई सूची में संजीव का फिर जिलाध्यक्ष पद पर चयन कर लिया गया है। गत वर्ष की उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था लेकिन विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उनका कार्यकाल बढ़ा दिया गया।

    यह भी पढ़ें: सपा में नहीं थम रहा है रार, दो खेमों में बंट गई पार्टी

    उन्हीं के नेतृत्व में पार्टी ने जिले में विधानसभा की चारों सीटों पर विजय पताका फहराई थी। पिछले दिनों नए जिलाध्यक्ष के चयन को लेकर लंबी प्रक्रिया चली।

    यह भी पढ़ें: पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, बस से भ‍िड़ी कार, लखनऊ से नैनीताल जा रही तीन महिलाओं समेत चार की मौत

    प्रदेश कार्यालय से पर्यवेक्षक यहां आकर संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं, नेताओं की राय ले गए थे। जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव की संभावना जताई जा रही थी लेकिन नेतृत्व ने संजीव प्रताप को ही फिर जिले की कमान सौंप दी है।