2 साल में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर 26 लाख पार, एडीजी के आदेश पर बदायूं के इस परिवार पर FIR
पीलीभीत के हीरा सिंह से नोएडा में 'पैसा दोगुना करने' का झांसा देकर 26.45 लाख रुपये की ठगी की गई। एडीजी बरेली के निर्देश पर पुष्पेंद्र मौर्य और उसके पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
एडीजी पुलिस के निर्देश पर पीड़ित की लिखी प्राथमिकी, एग्रीमेंट करके देते थे झांसा
संवाद सहयोगी, बीसलपुर (पीलीभीत)। बदायूं के मूल निवासी पुष्पेंद्र ने नोएडा 63 में कंपनी दिखाकर लोगों के साथ ठगी करना शुरू कर दिया। पुष्पेंद्र परिवार के साथ मिलकर यह ठगी गैंग चला रहा था। पुष्पेंद्र ने अपनी पत्नी और परिवार के लोगों के साथ मिलकर ठगी की। एडीजी पुलिस के निर्देश पर पांच आरोपितों के विरुद्ध बीसलपुर कोतवाली के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की गई, जबकि इससे पहले उन्होंने थाना पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन उनकी सुनवाई ही नहीं की गई।
अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) बरेली परिक्षेत्र रमित शर्मा के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने ग्राम मुड़िया करोड़ निवासी हीरा सिंह के शिकायती पत्र के आधार पर पुष्पेंद्र मौर्य व उसकी पत्नी नीलम रानी, सत्य प्रकाश मौर्य, बृजपाल मौर्य व उनकी ज्ञानवती मौर्य निवासी न्याय पंचायत निजामाबाद कादरचौक जनपद बदायूं के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की।
पांचों आरोपित अब नोएडा की जोधपुर कालोनी सेक्टर 63 में अस्थायी रूप से रहते हें। आरोपित गण हीरा सिंह के पूर्व परिचित हैं। इन लोगों ने एसबी एमवीएल अखंड भारत मल्टी ट्रेड प्राइवेट लिमिटेड में रुपये लगवा कर दो वर्ष में रकम दो गुणा करने का आश्वासन दिया।
मुड़िया करोड़ निवासी हीरा सिंह से षड्यंत्र व धोखाधड़ी करके 26.45 लाख रुपये ठग लिए। बड़ी संख्या में लोगों के करोड़ों रुपये दो गुणा करने के नाम पर जमा कराए और कंपनियों को बंद करके सबके रुपये ठग लिए। इसमें आरोपित अपनी पत्नी व परिवार की मदद से गैंग संचालित कर रहा था और सभी मिलकर लोगों के साथ ठगी करते हैं।
खबरें और भी
पीड़ित का कहना है कि धंधे का भांडा फूट जाने के बाद अब वह परिवार के साथ भूमिगत हो गया है। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो ठगी करने वाले आरोपित जेल की सलाखों के पीछे पहुंच चुके होते।
एक वर्ष पहले हुई थी मुलाकात
ठगी के शिकार हुए बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुड़िया करोड़ निवासी हीरा सिंह ने बताया कि पुष्पेंद्र से उसकी मुलाकात एक वर्ष पूर्व हुई थी। उसने बताया कि नोएडा गौतम बुद्ध नगर सेक्टर नंबर 63 में उसकी कंपनी का आफिस है।
इसमें दो वर्ष में ही धनराशि जमा करके दोगुणी कर दी जाती है। धनराशि दोगुणा करने का एग्रीमेंट कर लिया था। 26.45 लाख रुपये की धनराशि उसकी कंपनी में जमा कर दी। धनराशि जमा होने के बाद पुष्पेंद्र से उसका संपर्क टूट गया।