अब सुबह 6 बजे से देख सकेंगे 'टाइगर': पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बदल गया पर्यटन का समय, चेक करें पूरी डिटेल्स
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटन शिफ्टों का समय बदल गया है। अब सुबह की सफारी 6 बजे से 9:30 बजे तक और शाम की 3 बजे से 6:30 बजे तक होगी। यह व्यवस्था 15 ज ...और पढ़ें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व
HighLights
प्रत्येक शिफ्ट में 30 सफारी वाहनों से कराया जाता जंगल भ्रमण
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। टाइगर रिजर्व की पर्यटन शिफ्टों में समय परिवर्तन किया गया है। गुरुवार से सुबह की शिफ्ट छह से 9.30 और शाम की तीन से 6.30 बजे कर दी गई। यह व्यवस्था 15 जून तक लागू रहेगी। इसके बाद टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए बंद कर दिया जाता है। गुरुवार को 210 पर्यटकों ने टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी की। वहीं, इस पर्यटन सत्र में अब तक 28,500 से ज्यादा पर्यटक जंगल में भ्रमण कर चुके हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू हुआ था। पर्यटकों को सफारी वाहनों से 3.30 घंटे जंगल भ्रमण कराया जाता है। इसके लिए शीतकाल में सुबह की शिफ्ट 6.30 बजे से 10.00 बजे तक और शाम की शिफ्ट 2.30 बजे से 5.30 बजे तक तय थी।
अब मौसम में परिवर्तन हो चुका। ऐसे में ग्रीष्मकालीन शिफ्टें लागू कर आधा घंटे का समय परिवर्तन किया गया है। टाइगर रिजर्व घूमने के लिए पर्यटकों को मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस परिसर पहुंचकर सफारी वाहन बुक कराना होता है। प्रत्येक शिफ्ट में 30-30 सफारी वाहन उपलब्ध रहते हैं।
इन वाहनों पर छह-आठ पर्यटक बैठ सकते हैं। इसके अलावा, चूका पिकनिक स्पाट, होम स्टे, सप्तसरोवर किनारे की हट में रात्रि प्रवास की सुविधा भी है। वहां ठहरने वाले पर्यटक सुबह की शिफ्ट में जंगल घूमना पसंद करते हैं।
टाइगर रिजर्व में प्रतिदिन औसतन 250 पर्यटक पहुंच रहे हैं, उन्हें कच्ची-पक्की पटरी, खटीमा मार्ग पर अक्सर बाघ दिखते हैं। जंगल में इस समय 80 से अधिक बाघ हैं।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में लंबे इंतजार के बाद दिखा सुल्तान बाघ का बेटा ‘एस- टू’, पर्यटक हुए रोमांचित
यह भी पढ़ें- Naina Tigress के सामने पड़ा भालू, पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया खौफनाक मंजर