यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pilibhit News: लव मैरिज के बहाने नेपाल से युवती को लाया अमजद, फिरोज से कराई कोर्ट मैरिज, दुष्कर्म करते थे आरोपित
Pilibhit News पीलीभीत में हिंदू युवती से दुष्कर्म करते थे आरोपित। उसे गोमांस खिलाने का प्रयास भी किया गया था। नेपाली युवती के मामले में नया मोड आ गया ...और पढ़ें

HighLights
- पीड़ित का आरोप, चंगेज खान लव जिहाद गिरोह का सरगना
- अजय बताकर की अमजद ने युवती से दोस्ती
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। नेपाली हिंदू युवती को प्रेम विवाह के बहाने अमजद खान पीलीभीत लाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धोखाधड़ी कर बड़े भाई फिरोज से कोर्ट मैरिज के कागज तैयार करा दिए। नौ साल तक दोनों शारीरिक शोषण करते रहे। पीड़िता से मारपीट की।
बेबस युवती आरोपितों के चंगुल से छूटकर चुपचाप नेपाल लौट गई। दो साल बाद उसने न्याय पाने के लिए सोमवार को अमजद, उसके भाई फिरोज, चंगेज खान, उसकी मां कैसर और बहन सोनम पर षड्यंत्र रचने, दुष्कर्म, मारपीट, प्रताड़ित करने, धमकाने की धारा में प्राथमिकी कराई।
कुछ लोगों से मिलती है फंडिंग
पीड़ित का आरोप है कि चंगेज खान लव जिहाद गिरोह का सरगना है। उसे कुछ लोगों से फंडिंग भी मिलती है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में लव जिहाद या जबरन मतांतरण के प्रयास की पुष्टि हुई तो धारा बढ़ाएंगे। एक सितंबर को पूरनपुर में चंगेज खान ने हिंदू लड़की से छेड़छाड़ की तो भीड़ ने उसे पीटा था। उस पर प्राथमिकी भी हुई। पूर्व में हुई ऐसी घटनाओं से आक्रोशित भीड़ ने रविवार को प्रदर्शन किया था। यह क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा है।
पुलिस को बताया अमजद सब्जी बेचने जाता था नेपाल
नेपाल में रहने वाली पीड़िता को जानकारी हुई तो वह भी सामने आई। उन्होंने पुलिस को बताया कि 2013 में चंगेज का भाई अमजद खान सब्जी बेचने नेपाल जाता था। उसने अपना नाम अजय बताकर दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर पूरनपुर लाया और दुष्कर्म किया। बाद में पता चला कि वह मुस्लिम है। अमजद के स्वजन ने नेपाल वापस जाने पर जान से मार देने की धमकी दी।
खबरें और भी
ये भी पढ़ेंः वृंदावन आ रहे हैं तो आज ही कर लें ठहरने का इंतजाम: राधाष्टमी पर होटल-गेस्टहाउस फुल, नहीं मिल रही जगह
ये भी पढ़ेंः UP Weather News: यूपी में आज झांसी-प्रयागराज सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, आगरा में एडवाइजरी जारी
एक साल तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
आरोपितों ने अलग-अलग जगह पर रखा ताकि किसी को सच बताने का मौका न मिल सके। एक साल बाद धोखाधड़ी कर अमजद के बजाय उसके बड़े भाई एवं चार बच्चों के पिता फिरोज खान से कोर्ट मैरिज के कागज तैयार करा दिए। फिरोज बंधक बनाकर दुष्कर्म करता रहा। मेरा नाम बदलकर मुस्लिम नाम कर दिया गया। गोमांस खाने को कहा गया। दो साल पहले सभी आरोपितों ने हत्या का प्रयास किया तब छिपते-छिपाते अपने एक बच्चे को लेकर नेपाल लौट गई थी।
इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपितों पर दुष्कर्म की प्राथमिकी लिख ली गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।