यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Flood In Pilibhit: भारी बारिश के चलते यूपी में इस रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद, परेशान हुए रेल यात्री
पीलीभीत-बरेली व शाहजहांपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है। पीलीभीत में देवहा-खकरा नदियों में आई बाढ़ का पानी सड़कों पर चल रहा ...और पढ़ें

HighLights
- पीलीभीत में बाढ़ मचा रही है तबाही, सेना का हेलीकॉप्टर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है
- रेल रूट पर पानी भरने से अंडरपास की दीवार भी बारिश में ढही
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। बरेली जाने वाली रेलवे लाइन पर स्थित एक अंडरपास की दीवार ढह गई। इससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। बरेली-पीलीभीत के बीच फिलहाल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। उधर, पीलीभीत-शाहजहांपुर रूट पर भी ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया है। रेलवे के तकनीशियन मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर रहे हैं।
देवहा नदी में आई बाढ़ के कारण बरेली रोड पर तो पहले से ही कई फीट पानी चल रहा है। अब बाढ़ के पानी से बरेली जाने वाली रेलवे लाइन पर जहानाबाद क्रासिंग के निकट एक अंडरपास की दीवार ढह गई। इससे रेलगाड़ियों का संचालन बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड पर भी बाढ़ का पानी आने से ट्रेन का संचालन बंद किया गया।
दो दिन से इस रूट पर है पानी
पीलीभीत-टनकपुर के बीच पहले से ही ट्रेनों का संचालन बंद है। इस रेल रूट पर बाढ़ का पानी दूसरे दिन भी चल रहा।
.jpg)
एंबुलेंस भी पीलीभीत में पानी में फंसी।
अभी ट्रेनों का संचालक रुका
पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह के अनुसार बरेली रेल खंड पर समपार संख्या 204 की एक दीवार ढह गई है। सूचना मिलने के बाद रेलवे के तकनीशियन मौके पर पहुंच गए हैं। निरीक्षण के बाद तकनीशियन की रिपोर्ट के आधार पर ट्रेनों के संचालन को लेकर निर्णय लिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Monsoon 2024: पूर्वी यूपी के 11 जिलों में घनघाेर बारिश की चेतावनी, गरज-चमक के साथ वज्रपात का भी अलर्ट
राजेंद्र सिंह ने बताया कि पीलीभीत-शाहजहांपुर व पीलीभीत- बरेली के बीच फिलहाल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है।