Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पीलीभीत में पुरानी रंजिश को लेकर सनसनीखेज हत्याकांड, कई टुकड़ों में मिली लापता लड़के की लाश

    Updated: Sat, 15 Mar 2025 09:13 AM (IST)

    Murder In Pilibhit Crime News पीलीभीत में रंगोत्सव के दौरान एक किशोर का शव कई टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने पुरानी रंजिश के चल ...और पढ़ें

    Pilibhit News: मृत किशाेर का फाइल फोटो और विलाप करते स्वजन।
    Pilibhit News: मृत किशाेर का फाइल फोटो और विलाप करते स्वजन।

    HighLights

    1. पुरानी रंजिश के तहत हत्या की घटना किए जाने की आशंका
    2. एसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Pilibhit News: रंगोत्सव के दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया। जब गांव के लापता किशोर का शव कई टुकड़ों में पड़ा मिला। मृतक के स्वजन ने पुरानी रंजिश को लेकर किशोर की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है।

    न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव बिथरा निवासी 16 वर्षीय पूरनलाल पुत्र राम बहादुर 10 मार्च को अपने घर से लापता हो गया था। परिवार वालों की तहरीर पर 12 मार्च को थाना न्यूरिया में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

    शुक्रवार को उसका शव थाना न्यूरिया क्षेत्र के मड़रिया पुल के समीप क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। उसके हाथ और पैर कटे हुए थे। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सीओ सदर विधिभूषण मौर्य न्यूरिया थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। स्वजन ने गांव के ही लोगों पर किशोर की हत्या पुरानी रंजिश के तहत किए जाने का आरोप लगाया है।

    किशाेर की हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं।

    हत्या की धाराओं में तरमीम किया गुमशुदगी का केस

    पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि गुमशुदगी के मुकदमे को हत्या की धाराओं में तरमीम किया जा रहा है। मृतक के परिवार वालों ने जिन लोगों पर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। इन लोगों से मृतक के परिवार वालों की मुकदमेबाजी चल रही है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर इस घटना की गहनता से छानबीन कर रही है।

    खबरें और भी

    फोरेंसिक ने तलाशे सबूत

    फोरेंसिक टीम तथा फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुला लिया गया है। जल्द ही इस घटना का राज फाश करने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। शुरुआती छानबीन में कुछ सुराग मिले हैं। जिनकी जांच पड़ताल की जा रही है। 

    ये भी पढ़ेंः Agra Metro Project: जुलाई से इन रूटों पर भी दौड़ेगी आगरा मेट्रो! चार नए स्टेशनों पर जून में होगा ट्रायल रन

    ये भी पढ़ेंः युवती को घर ले जाने लिए हो रही थी लड़ाई, पुलिस पहुंची तो प्रेम की अजब-गजब कहानी का हुआ खुलासा