पीलीभीत: बीसलपुर के घूसखोर कानूनगो हरिज्ञान सिंह 10,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
पीलीभीत में भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने बीसलपुर तहसील के राजस्व निरीक्षक हरिज्ञान सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रव ...और पढ़ें

आरोपित हरिज्ञान सिंंह
HighLights
आरोपित हरिज्ञान सिंह को चार दिन पहले ही तहसील मुख्यालय पर किया था संबद्ध
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर संबद्ध राजस्व निरीक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए आरोपित को पकड़ा।
किसान ने आरोपित के विरुद्ध शिकायत की थी, जिसके बाद बरेली से आई एंटी करप्शन टीम ने यहां जाल बिछाकर रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक हरिज्ञान सिंह को पकड़ लिया। टीम उसे लेकर पीलीभीत आई और सुनगढ़ी थाना में आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत की जा रही है।
मूल रूप बरेली जिले के भुता थाना क्षेत्र के अमलोनीपुर के निवासी राजस्व निरीक्षक वर्तमान में बीसलपुर तहसील मुख्यालय से संबद्ध हैं। वह वर्तमान में बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के मुहल्ला महेंद्र नगर में रहते हैं। वह अमृता क्षेत्र में तैनात थे, लेकिन भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें होने पर उनको तहसील मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था।
इसके बावजूद वजह रिश्वत की मांग कर रहे थे। बीसलपुर थाना क्षेत्र के मुहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी रिंकू गंगवार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से उनसे रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की।
उन्होंने एंटी करप्शन टीम को बताया कि बीसलपुर की जमीन की तूदाबंदी करने और आख्या देने के नाम पर 10,000 रुपये मांग की जा रही है। इसके लिए वह लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। एक वर्ष पूर्व उन्होंने खेत की पैमाइश लेखपाल से करवाई थी।
खबरें और भी
आरोप है कि इस कार्य में अमृता क्षेत्र के कानूनगो हरिज्ञान सिंह यादव ने 10 रुपये का सुविधा शुल्क लिया था और रुपये की मांग की थी। बाद में इस नक्शे को गलत ठहरा कर निरस्त कर दिया था। दोबारा पैमाइश करने के लिए 15 हजार रुपये की मांग की थी।
शिकायत का संज्ञान लेकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली की टीम की ओर से वहां पर छापामारी करने से पहले जाल बिछाया गया। इसके तहत मंगलवार को 10 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।
ग्रामीण ने फोन करके उसे ईदगाह चौराहे पर बुलाया और दोपहर 3:10 बजे उसके हाथ में 10000 रुपये रिश्वत दिए तभी वहां पहले से ही तैनात एंटी करप्शन टीम ने आरोपित हरिज्ञान सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।
एंटी करप्शन टीम आरोपित को जिला मुख्यालय स्थित सुनगढ़ी थाना लाई, जहां पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई। आरोपित से पूछताछ चल रही है।
भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं तो इन नंबरों पर करें शिकायत
भ्रष्टाचार निवारण संगठन के प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि मंडल में कोई भी पीड़ित व्यक्ति पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन बरेली के मोबाइल नंबर 9454405475 और प्रभारी निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन के मोबाइल नंबर 9454401653 पर संपर्क करके शिकायत कर सकते हैं।
शिकायत के आधार पर आरोपित राजस्व निरीक्षक हरिज्ञान सिंह के विरुद्ध सुनगढ़ी थाना में प्राथमिकी पंजीकृत कराई गई। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
- प्रवीण सान्याल, प्रभारी निरीक्षक
यह भी पढ़ें- अब इंसानों से नहीं डरते पीलीभीत के बाघ! कैमरों के सामने 'कैटवॉक' और बदला व्यवहार उड़ा रहा विशेषज्ञों के होश