दुकान ले जाने के बहाने 7 साल की बच्ची से स्कूल में दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़ा तो आरोपित को छुड़ा ले गए कुछ लोग
पूरनपुर में एक युवक ने सात वर्षीय बच्ची को चीज दिलाने के बहाने स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी गुलफाम को ग्रामीणों ने पकड़ा था, लेकिन कुछ लोगों ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
घटना से बालिका हुई बदहवास, आरोपित लिखी प्राथमिकी
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत)। घुंघचाई थाना क्षेत्र में घर से खेलने के लिए निकली सात वर्षीय मासूम को चीज दिलाने के बहाने युवक ने स्कूल में ले जाकर दुष्कर्म किया। इससे बालिका की हालत बिगड़ गई। आरोपित को पकड़ लिया गया लेकिन कुछ लोगों ने उसे छुड़ा दिया, जिससे वह भाग गया। पुलिस आरोपित को छुड़ाने वालों के नाम भी जुटा रही है।
घटना गुरुवार शाम करीब छह बजे के करीब बताई जा रही है। एक ग्रामीण की सात वर्षीय बालिका गांव के ही एक धार्मिक स्थल (मदरसे) में पढ़ने जाती है। वह मदरसा से आने के बाद खेलने के लिए चली गई। इस दौरान उसे गांव का आरोपित युवक गुलफाम मिल गया। आरोपित दुकान पर चीज दिलाने के बहाने बच्ची को परिषदीय स्कूल में ले गया।
वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के शोर शराबा करने पर आरोपित भाग गया। मासूम ने घर पहुंच कर पहुंचकर अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। इससे खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि आरोपित को पकड़ लिया गया। लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध कर उसे छुड़ा लिया। इस पर आरोपित भाग गया।
बालिका को साथ में लेकर उसकी मां ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी गई। बालिका को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता के शिकायती पत्र के आधार पर प्राथमिकी लिखी गई है। आरोपित को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
खबरें और भी
इससे पहले दो आरोपितों ने बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म
जून में जिले में दो बच्चियों के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आरोपितों ने दुष्कर्म किया था। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र में मुस्लिम वृद्ध ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था, जिसका वीडियो प्रसारित हो गया था। इस मामले में आरोपित को जेल भेजा जा चुका है। इसी तरह जहानाबाद क्षेत्र में एक वृद्ध ने बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इस मामले में आरोपित को गिरफ्तार जेल भेजा चुका है।