Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शराबी पति ने पत्नी को लाठियाें से पीटा, हाथ में फ्रैक्चर; एसपी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुई FIR

    Updated: Sun, 19 Apr 2026 07:16 PM (IST)

    पीलीभीत में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को लाठियों से पीटा, जिससे उसका हाथ टूट गया। महिला ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिसके बाद पति के खिलाफ मामला द ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। शराबी पति ने पीटा पत्नी को पीटा, जिससे उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी प्राथमिकी पंजीकृत नहीं की। महिला ने एसपी से मामले की शिकायत की तो उसकी प्राथमिकी पंजीकृत की जा सकी।

    मुहल्ला ग्यासपुर निवासी रामरति ने कहा कि 13 मार्च को रात 8:10 पर मिडलैंड बैंक शाखा बीसलपुर के कर्मचारियों का खाना बनाकर वापस आई। मकान का ताला खोलने समय उसके पति रामचंद्र ने लाठियों से प्रहार करके उसे अचेत कर दिया। इससे उनके काफी चोटें आईं।

    पीड़ित पत्नी ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें बाएं हाथ की हड्डी टूटने की जानकारी सामने आई। पीड़िता को जिला चिकित्सालय पीलीभीत रेफर कर दिया गया। 16 मार्च को कोतवाली बीसलपुर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल पीलीभीत ले गई, जहां 23 मार्च तक उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया।

    इसके पश्चात पीड़ित महिला ने डाक से शिकायती पत्र पुलिस अधीक्षक को भी भेजा। महिला का कहना है। कि उसका पति प्रतिदिन शराब पीकर गालियां देता और जान से मारने की धमकियां देता है।

    उसके साथ किसी भी समय अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इस कारण उसे जान का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर उसके पति के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

    खबरें और भी