जमीन बेचकर किसान बन रहा था करोड़पति, लेकिन रजिस्ट्री होते ही जो हुआ उसे देख उड़े होश!
पूरनपुर में किसान बाबूराम को हरियाणा के खरीदार दीपक सिंह ने जमीन रजिस्ट्री के बाद 80 लाख रुपये दिए बिना धोखा दिया। दीपक ने किसान के बेटे और साले को का ...और पढ़ें

पूरनपुर में कोतवाली रोड पर कार में धर्मेंद्र को दबोचे आरोपित
HighLights
रुपये गिनाने के बहाने दो को कार में बनाया बंधक, जमकर हंगामा
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत)। जमीन की रजिस्ट्री कराने के बाद आरोपित खरीदार किसान को बिना करीब 80 लाख रुपये दिए बिना उसके बेटे और साले को गाड़ी में बंधक बनाकर भाग निकले। शोर पर लोगों ने कार को सड़क पर रुकवाकर दोनों को बंधन मुक्त कराया। इसके बावजूद आरोपित रुपये लेकर भागने में सफल रहे। गाड़ी में पीड़ितों को दबोचने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपितों पर प्राथमिकी लिखी है।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी बाबूराम ने बताया कि उन्होंने 11 बीघा जमीन 14.50 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से दीपक सिंह निवासी बहु जमालपुर 93 पोस्ट गढ़ी खेड़ी जिला रोहतक हरियाणा से सौदा किया था। दीपक ने 80.19 लाख रुपये शुक्रवार को उन्हें दे दिए। सभी रुपये नहीं मिलने पर दूसरे दिन रजिस्ट्री कराने का तय हुआ।
किसान ने बताया कि वह अपने बेटों रामऔतार, धर्मेंद्र, कलीनगर के अफसर खां और गांव महांदिया निवासी धर्मेंद्र के साले पप्पू के साथ शनिवार को रजिस्ट्री कराने पूरनपुर पहुंचे। दीपक चार लोगों के साथ कार लेकर पहुंचा। वह अफसर खां के साथ रजिस्ट्री आफिस पहुंचे। वहां दीपक के दो साथी उनके साथ थे।
दीपक ने कार रजिस्ट्री आफिस से एक किलोमीटर दूर कोतवाली रोड पर एक बैंक्वेट हाल के सामने खड़ी कर दी। धर्मेंद्र और उसके साले पप्पू को गाड़ी में रखे रुपये लेने के लिए बुलाया। दोनों से रुपये गिनने को कहा। पप्पू ने बताया कि प्रत्येक गड्डी में दस हजार रुपये कम थे। दो से तीन बार उन्होंने रुपये की गिनती कराई।
खबरें और भी
उधर, इस बीच रजिस्ट्री आफिस में दीपक के दो साथियों ने किसान की बायोमैट्रिक करा दी। रजिस्ट्री होते ही उसके साथी वहां से खिसक गए। आरोप है कि कार में रुपये की गिनती कर रहे धर्मेंद्र और पप्पू को चार व्यक्तियों ने अंदर बंधक बना लिया। दोनों को बंधक बनाकर आरोपित कोतवाली रोड पर भागने लगे।
धर्मेंद्र ने कार की खिड़की को बंद नहीं होने दिया। भागते समय दोनों ने शोर किया। चीख पुकार पर एक ट्रैक्टर एजेंसी के पास कुछ लोगों ने कार को सामने आकर रोक लिया। कार सवार ने वहां लोगों को धमकाना शुरू कर दिया। बीच सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। बमुश्किल दोनों को कार से बंधनमुक्त कराया गया।
कुछ लोगों ने इस बीच वीडियो रिकार्ड कर लिया, जिसमें धर्मेंद्र को आरोपित दबोचे हुए दिख रहे हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित किया गया है। आरोपित करीब 80 लाख रुपये किसान को न देकर भाग गए। अचानक हुई घटना को लेकर खलबली मच गई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।
इंस्पेक्टर कोतवाली पवन कुमार पांडेय ने बताया कि किसान के बेटा रामऔतार की तहरीर पर आरोपित दीपक के विरुद्ध अमानत में खयानत और मारपीट आदि के आरोपों में प्राथमिकी लिख ली गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (जागरण प्रसारित वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।