पीलीभीत टाइगर रिजर्व में गुंडागर्दी: वनरक्षक को कार से कुचलने की कोशिश, वर्दी फाड़ी और ताला तोड़कर भागे रईसजादे
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कार से जंगल में घुसने का प्रयास कर रहे युवकों ने वनरक्षक वसीम अली पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी और गेट का ताला तोड़ दिया। पुल ...और पढ़ें

पीलीभीत टाइगर रिजर्व
HighLights
पीलीभीत में कार रोकने पर तीन आरोपितों ने किया हमला
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। प्रतिबंध के बावजूद जंगल में कार दौड़ा रहे युवकों ने गुंडई की। वनरक्षक ने रोकने का प्रयास किया तो उन्हें पीटा, वर्दी फाड़ दी। कार से कुचलने का प्रयास भी किया। इसके बाद गेट का ताला तोड़कर जबरन कार जंगल के दूसरे रास्ते पर ले गए। रविवार को वनरक्षक ने लखीमपुर खीरी सोनी समेत तीन आरोपितों के विरुद्ध माधोटांडा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।
वन्यजीवों की सुरक्षा के कारण रात में जंगल की सड़कों पर वाहन चलाना प्रतिबंधित है। इसके लिए चौकियों के पास गेट बनाकर ताला लगाए गए हैं। बराही वन क्षेत्र की लैहारी चौकी पर तैनात वन रक्षक वसीम अली ने बताया कि प्रतिबंध के बावजूद 19 जून की रात को तेज गति से कार चौकी के सामने आ रुकी।
उसका चालक चौकी गेट पर लगा ताला खुलवाने के लिए हार्न बजाने लगा। उसे रोकने का प्रयास किया तो कुचलने के लिए कार की गति बढ़ा दी। उसके हमलावर तेवर देख तुरंत पीछे हटकर खुद को बचाया। इतने में कार में सवार लखीमपुर खीरी निवासी सोनी उर्फ दानी, गोलू एक अन्य युवक कार से उतर आया।
उन सभी ने मारपीट की, वर्दी फाड़ दी। इसके बाद गेट का ताला तोड़कर जबरन कार जंगल के दूसरे रास्तों पर ले गए। इसकी सूचना अन्य वन चौकियों को दी ताकि आरोपितों को आगे रोका जा सके मगर, सफलता नहीं मिली। वनरक्षक ने आशंका जताई कि आरोपितों को जंगल के रास्ते पता था।
खबरें और भी
लैहारी चौकी का ताला तोड़ने के बाद आगे बढ़े, फिर दूसरे रास्ते से निकल गए होंगे। उन्होंने तीनों युवकों के शराब के नशे में होने की बात कही। पुलिस ने सोनी, गोलू व एक अज्ञात पर मारपीट, सरकारी काम में बाधा डालने, धमकाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी लिखी है।