Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दहेज नहीं मिलने पर पत‍ि ने पत्नी को द‍िया तीन तलाक, SP के आदेश पर FIR दर्ज

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 03:02 PM (GMT+05:30)

    पीलीभीत में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक पति ने अपनी पत्नी को मारपीट कर घर से निकाल दिया और फिर सरेआम तीन तलाक दे दिया। ...और पढ़ें

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    सांकेत‍िक तस्‍वीर।

    HighLights

    1. पति ने दहेज न मिलने पर पत्नी को दिया तीन तलाक।

    2. कार और एक लाख रुपये की मांग पूरी नहीं हुई।

    3. एसपी के आदेश पर पांच आरोपियों पर FIR दर्ज।

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। कार और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर तीन बच्चों की मां को न केवल मारपीट कर घर से निकाला गया, बल्कि पति ने सरेआम तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, उसी आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई को शुरू कर दिया है।

    शहर की सुनगढ़ी कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत पकड़िया नौगवां निवासी शायरा बानो ने बताया उसका विवाह 12 वर्ष पूर्व बिलाल के साथ हुआ था, लेकिन शादी के बाद से ही पति, ससुर अशरफ, सास चंदा बेगम और देवर फुरकान व इमरान उसे सोने के जेवरात, नकदी और कार के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे।

    विवाद इतना बढ़ा कि वर्ष 2019 में भी मुकदमा दर्ज हुआ था, बाद में समझौता हो गया, किंतु आरोपितों ने प्रताड़ना बंद नहीं हुई। बीते 10 अप्रैल 2025 की शाम जब पीड़िता अपने मायके में थी, तब आरोपित पति वहां पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, इसी बीच स्वजन के की मौजूदगी में आरोपित ने तीन बार तलाक बोलकर रिश्ता तोड़ दिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

    प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी ने बताया कि एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पीलीभीत में नेशनल हाईवे पर पलटी डबल डेकर बस, 15 यात्री घायल; 6 की हालत गंभीर

    खबरें और भी