विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीलीभीत: शांतिनगर में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद, पालतू जानवरों को बना रहा था शिकार

Published: Fri, 06 Nov 2026 03:13 PM (IST)

पीलीभीत के शांतिनगर में पालतू पशुओं का शिकार करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। इससे क्षेत्र के ...और पढ़ें

पिंजरे में कैद तेंदुआ

पिंजरे में कैद तेंदुआ

HighLights

  1. लंबे समय से घरों में घुसकर पालतू पशुओं का कर रहा था शिकार

जागरण संवाददाता, पीलीभीत। हजारा क्षेत्र में लंबे समय से घरों में घुसकर बकरी और छोटे मवेशियों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बनाने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। इससे लोगों को कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

ट्रांस शारदा इलाके में एक बाघ के अलावा कई तेंदुआ भी स्वच्छंद खेतों में विचरण कर रहे हैं। शाम होते ही वह गन्ने के खेतों ने से निकलकर आबादी की ओर रुख करते हैं। मौका मिलते ही घरों में घुसकर छोटे मवेशियों को हमला कर मार डालते है।

खेतों पर भी छोटे मवेशियों पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना रहे हैं। थाने से सटे हुए गांव शांतिनगर के पास एक तेंदुआ पिछले लंबे समय से चहलकदमी कर रहा था।

उसको कैद करने के लिए गांव के पास ही पिंजरा लगाया गया। उसमें एक बकरी बांधी गई। शुक्रवार दिन में करीब दस बजे तेंदुआ ने पिंजरे में घुसकर बकरी पर हमले का प्रयास किया।

इसी बीच वह उसमें कैद हो गया। सामाजिक वानिकी प्रभाग संपूर्णानगर की टीम मौके पर पहुंची। उसे रेंज कार्यालय ले जाया गया। तेंदुआ को कहां छोड़ा जाएगा यह उच्चधिकारियों के निर्देश के बाद ही स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- UP Transfer: पीलीभीत में 5 PCS अधिकारियों के तबादले, नवागत अफसरों को सौंपी गई तहसीलों की कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।