Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत: ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे संविदा बिजली कर्मी की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:07 PM (IST)

    पीलीभीत के पूरनपुर में ड्यूटी से लौट रहे 25 वर्षीय संविदा बिजली कर्मचारी अरविंद की ट्रैक्टर की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात को हुआ, ...और पढ़ें

    पीलीभीत जिला अस्पताल में घायल को लेकर पहुंची एंबुलेंस लगी भीड़। जागरण

    पीलीभीत जिला अस्पताल में घायल को लेकर पहुंची एंबुलेंस लगी भीड़। जागरण

    HighLights

    1. पूरनपुर क्षेत्र के गांव दूधिया खुर्द का रहने वाला था संविदा बिजली कर्मी

    2. पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित किया

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले संविदा बिजली कर्मचारी की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। वह संविदा पर कार्यरत रहकर बिल रीडिंग का काम करते थे। हादसा शु्क्रवार रात को तब हुआ, जब वह काम निपटाकर पूरनपुर क्षेत्र में स्थित घर जा रहे थे।

    कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र के गांव दूधिया खुर्द निवासी बिजली विभाग के 25 वर्षीय संविदा कर्मी अरविंद की शुक्रवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से मृत्यु हो गई। अरविंद बिजली विभाग में संविदा पर तैनात थे और बिल रीडिंग का काम करते थे।

    शुक्रवार रात करीब नौ बजे ड्यूटी निपटाकर वह बाइक से घर लौट रहे थे। राजीव नगर के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि अरविंद उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे।

    घायल अवस्था में अरविंद को एंबुलेंस से तुरंत सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान अरविंद को मृत घोषित कर दिया।

    घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। स्वजन ने बताया कि ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया इसकी सूचना पुलिस को दी गई है।

    यह भी पढ़ें- बिना मिट्टी के उगेगी सब्जी की पौध! पीलीभीत में इजराइली तकनीक का कमाल, किसानों की चमकेगी किस्मत