पीलीभीत की हनी और हंसी सिंह का 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में नाम दर्ज, झारखंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित
पीलीभीत की बहनें हनी सिंह और हंसी सिंह ने बेटी बचाओ और स्वच्छता अभियान में 12 वर्षों के निरंतर योगदान ...और पढ़ें

हंसी हनी को सम्मानित करते झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार
HighLights
पीलीभीत की हनी और हंसी सिंह का सम्मान।
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज हुआ।
बेटी बचाओ, स्वच्छता अभियान में योगदान।
संवाद सूत्र, पीलीभीत। बीसलपुर कस्बे की रहने वाली बहनें हनी सिंह और हंसी सिंह का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है।
देश में बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान के लिए 12 वर्षों की निरंतरता, प्रधानमंत्री, चार मुख्यमंत्रियों, तीन राज्यपालों, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और नेपाल से मिले चार प्रशस्ति पत्रों के आधार पर उन्हें यह सम्मान मिला।
दीपावली पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दोनों बहनों को मेडल पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उनकी बेटी और राज्यसभा सदस्य श्रुति गंगवार ने भी बहनों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।