पीलीभीत टाइगर रिजर्व में 'हाउसफुल' हुआ रोमांच! एक तरफ बाघ की दहाड़, दूसरी तरफ भालू का जलवा
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे सफारी और चूका बीच पूरी तरह बुक हो गए। पर्यटकों को जंगल सफारी के दौरान बाघ और भालू दोनों के ...और पढ़ें

पीलीभीत टाईगर रिजर्व में सफारी के दौरान पर्यटकों को आकर्षित करता भालू। स्रोत गाइड
संवाद सूत्र, माधोटांडा (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शुक्रवार को खूब पर्यटक उमड़े। मुस्तफाबाद, महोफ और बराही गेट से आने वाले पर्यटकों ने सफारी वाहनों की अग्रिम बुकिंग कराई, जिससे दोनों पालियों में टाइगर रिजर्व में चहल-पहल देखने को मिली।
टाइगर रिजर्व के प्रमुख आकर्षण चूका बीच पर भी पर्यटकों ने सभी हटे बुक कर ली हैं, जिससे रविवार तक के लिए पूरा चूका बीच फुल हो गया है।
साप्ताहिक अवकाश पर आमतौर पर रहने वाली भीड़ को देखते हुए शनिवार और रविवार को भी पर्यटकों की खूब आमद रहने की संभावना है।
शुक्रवार को जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को रोमांचक नजारे देखने को मिले। कहीं बाघ की दहाड़ सुनाई दी तो कहीं भालू की मौजूदगी ने लोगों को रोमांचित कर दिया।
एक ओर बाघ तो दूसरी ओर भालू के दीदार ने पर्यटकों के सफर को यादगार बना दिया। प्रशासन भी पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सप्त सरोवर पर भी इन दिनों खूब पर्यटक पहुच रहें हैं।