Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    70 साल पुराना कब्ज़ा जमींदोज! वन विभाग ने खाली कराई 10 हेक्टेयर जमीन, अब दिखेगा असली 'जंगल राज'

    Updated: Sat, 16 May 2026 10:21 PM (IST)

    वन विभाग ने पीलीभीत के घुंघचाई में 10 हेक्टेयर वन भूमि को 70 साल के अतिक्रमण से मुक्त कराया है। अब इस भूमि पर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कर वन्यजीवों क ...और पढ़ें

    बंकी में मौजूद पुलिस और वन विभाग की टीम। जागरण

    बंकी में मौजूद पुलिस और वन विभाग की टीम। जागरण

    HighLights

    1. बुलडोजर चलाकर हटाए गए अवैध कब्जे, अब हरियाली लौटाने की तैयारी

    संवाद सूत्र, घुंघचाई (पीलीभीत)। करीब सात दशक पहले उजड़ चुका वन्यजीवों का प्राकृतिक आशियाना अब एक बार फिर आबाद होने की उम्मीद है। वर्षों से अतिक्रमणकारियों की जद में रही वन भूमि को मुक्त कराकर वन विभाग ने करीब 10 हेक्टेअर जमीन कब्जा मुक्त कराकर अपने नियंत्रण में ले ली है।

    पीटीआर की दियोरिया रेंज की नवदियां बंकी बीट में वन विभाग की करीब 10 हेक्टेयर जमीन से शुक्रवार को अवैध कब्जा हटवाकर वन विभाग ने उसे अपने कब्जे में ले लिया है। अतिक्रमणकारी भूमि पर धान, गन्ना, गेंहू आदि फसलें उगा रहे थे। जबकि एक समय यह क्षेत्र घने जंगल, हरियाली और वन्यजीवों की चहलकदमी के लिए जाना जाता था।

    लेकिन धीरे-धीरे अतिक्रमण और मानवीय दखल ने जंगल का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया। पेड़ों के कटान और अवैध कब्जों के चलते वन्यजीवों का प्राकृतिक वास स्थल उजड़ गया था। अब विभाग की सख्ती के बाद जंगल को दोबारा जीवंत करने की कवायद शुरू हो गई है।

    शासन की अनुमति मिलने पर कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर वन विभाग पौधरोपण की तैयारी शुरू कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यहां स्थानीय और पर्यावरण के अनुकूल प्रजातियों के हजारों पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही भूमि की सुरक्षा और निगरानी के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके।

    खबरें और भी

    वन अधिकारियों का कहना है कि यह केवल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं, बल्कि प्रकृति को उसका खोया अधिकार लौटाने की पहल की जा रही है जिससे आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र फिर से हरा भरा होकर वन्यजीवों के सुरक्षित बसेरे के रूप में विकसित हो सके। विभाग ने इससे पूर्व में कार्रवाई कर भूमि कब्जा मुक्त कराई थी। दियोरिया रेंज में अलग अलग जगहों पर अब तक 30 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया जा चुका है।

     

    दियोरिया रेंज में शुक्रवार को 10 हेक्टेयर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है। इससे पहले 20 हेक्टेयर से अतिक्रमण हटाया गया था। अब तक 30 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटाया जा चुका है। इस भूमि पर पौधारोपण के लिए शासन से अनुमति मांगी जाएगी। अनुमति मिलने पर सामाजिक वानिकी को सौंपकर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही निगरानी के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

    मनीष सिंह, डीएफओ, पीटीआर पीलीभीत


    यह भी पढ़ें- 'बसंती' को गुस्सा क्यों आया? पीलीभीत में शोले का सीन रीक्रिएट, बस इस बार पानी की टंकी पर चढ़ी थी प्रेमिका