Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में खुला बड़ा खेल: रात के अंधेरे में पर्यटकों को करा रहे थे 'अवैध नाइट सफारी', बाघ पर मारी सर्चलाइट

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 02:25 PM (GMT+05:30)

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में रिजार्ट और होम स्टे संचालक पर्यटकों को रात में अवैध नाइट सफारी करा रहे थे, जिससे वन्यजीवों को परेशान किया जा रहा था। वन विभाग ...और पढ़ें

    पीटीआर मुख्यालय। फाइल फोटो

    पीटीआर मुख्यालय। फाइल फोटो

    HighLights

    1. पर्यटकों को लुभाने के लिए पीटीआर के नियमों की कर रहे अनदेखी

    2. जंगल में वन्य जीवों की निजता और सुरक्षा से हो रहा खुलेआम खिलवाड़

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के खटीमा रोड पर बाघ का पर्यावास बाधित करने के चार आरोपितों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। माइल डाट चेजर्स के नाम से जून में आइडी पर पोस्ट किया गया था, जिसमें बाघ को घेरते हुए उकी वीडियो बनाई गई थीं, जिससे लाइट बाघ के चेहरे पर मारी गई थी।

    इस मामले में एक रिजार्ट संचालक के केयरटेकर का नाम भी सामने आया। इससे पहले भी होम स्टे और रिजार्ट संचालक जंगल के नियम तोड़ते नजर आए। अब इन पर रोक लगाने के लिए पीटीआर डीएफओ ने सभी को नोटिस देकर कार्रवाई करने की चेतावनी देने की तैयारी कर ली है।

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व वन्यजीवों के स्वच्छंद विचरण और संरक्षण के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां के कुछ रिजार्ट और होम स्टे संचालकों ने चंद रुपयों के लालच में इसे अवैध कमाई का जरिया बना लिया है। पर्यटकों को लुभाने के लिए इन संचालकों ने जंगल के नियमों को ताक पर रखकर रात के अंधेरे में नाइट सफारी का खेल शुरू कर दिया।

    मिलीभगत से माधोटांडा-खटीमा मार्ग अघोषित रात्रि सफारी रूट में तब्दील कर दिया गया। जहां वन्यजीवों की निजता और सुरक्षा से खुलेआम खिलवाड़ हो रहा था। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रिजार्ट संचालक बाकायदा अपने टूर पैकेज में रात के समय वन्यजीवों का दीदार कराने का आफर शामिल करते थे।

    खबरें और भी

    रात के अंधेरे में पर्यटकों से भरी गाड़ियां जंगल के रास्तों पर दौड़ती थीं और तेज सर्च लाइट मारकर बाघ व अन्य वन्यजीवों को परेशान किया जाता था। इस मनमानी का पर्दाफाश तब हुआ जब खटीमा रोड पर बाघ का पर्यावास बाधित करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया। इसी के आरोप में चार लोगों को वन विभाग ने विभागीय केस काटा।

    विभागीय जांच में सामने आया कि जून माह में माइल डाट चेजर्स नाम की आइडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया था। इस वीडियो में रात के समय बाघ को गाड़ियों से घेरकर उसके चेहरे पर सीधी और तेज लाइट मारी जा रही थी, जिससे बाघ घबराया हुआ दिख रहा था। इस गंभीर मामले में बैकवुड रिजार्ट के केयरटेकर किशनलाल की भूमिका भी सामने आई है।

    यह कोई पहला वाक्या नहीं है इससे पहले भी कई बार होम स्टे और रिजार्ट संचालक नियमों की धज्जियां उड़ाते देखे गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में हाल ही में जंगल मार्गों पर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस रात्रि प्रतिबंध के कारण रिजार्ट संचालकों की इस अघोषित नाइट सफारी प्रथा पर काफी हद तक ब्रेक लग गया है।

    हालांकि, अब भी चोरी-छिपे लोग जंगल मार्गों पर हुड़दंग करते हैं। इस बारे में डीएफओ पीटीआर मनीष सिंह का कहना है कि होम स्टे संचालक व रिजार्ट संचालकों को नोटिस दिया जाएगा कि वे जंगल के अंदर प्रतिबंधित मार्गाें पर रात में पर्यटकों को भ्रमण न कराएं। ऐसा करने पर उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- पीलीभीत सीट का रिपोर्ट कार्ड: मेडिकल कॉलेज से फ्लाईओवर तक काम हुए, पर रोजगार और मझोला चीनी मिल के वादों का क्या हुआ?