प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचा था प्रेमी, पकड़े जाने पर जो हुआ उसकी उम्मीद किसी को नहीं थी
प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके घर वालों ने पकड़ लिया। युवक ने निकाह की जिद की, जिसके बाद दोनों की शादी करा दी गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक चित्र
HighLights
स्वजन ने किया विरोध, फिर भी जिद पर अड़ा युवक
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत)। प्रेमिका से उसके घर में ही छिप-छिपकर मिला प्रेमी के लिए पहले तो परेशानी का सबब बना, जबकि बात में उसकी शादी करा दी गई। एक ग्रामीण युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा तो उसके स्वजन ने दबोच लिया।
मारपीट और हंगामा होने के साथ ही बात पुलिस से शिकायत करने तक पहुंच गई। विवाद बढ़ा तो युवक प्रेमिका से निकाह की जिद पर अड़ गया। उसके स्वजन ने विरोध किया लेकिन फिर भी नहीं माना। इस पर प्रेमी युगल का निकाह कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का निवासी युवक का मुहल्ले की ही एक युवती से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग है। अक्सर दोनों छिप-छिपकर मिलते रहते हैं। शुक्रवार को युवती के स्वजन घर में नहीं थे। स्वजन की गैरमौजूदगी में युवक प्रेमिका के घर उससे मिलने के लिए पहुंच गया, तभी अचानक युवती के स्वजन आ गए।
उन्होंने युवक को पकड़ लिया। उनके घर आने पर युवक से कड़ी नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। शोर शराबा होने पर गांव के बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। जानकारी पर युवक के स्वजन भी वहां पहुंच गया। उन्होंने युवक को अपने साथ ले चलने को कहा लेकिन वह प्रेमिका से निकाह करने की बात पर अड़ गया।
खबरें और भी
स्वजन ने विरोध किया लेकिन वह नहीं माना। युवक के जिद पर अड़ने से युवती के स्वजन निकाह को तैयार हो गए। दोनों का ररति रिवाज के तहत निकाह कर दिया गया। बताया जा रहा है कि युवती के स्वजन ने युवक को दहेज का सामान भी दिया। इंस्पेक्टर कोतवाली पवन कुमार पांडेय ने बताया कि इस तरह का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया है।