सब भूल गए पर्यटक! जब पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सड़क पर शुरू हुआ 'नाग-नागिन' का रोमांस, देखें दुर्लभ Video
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सफारी मार्ग पर पर्यटकों ने दो सांपों का दुर्लभ प्रेमालाप देखा, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह अद्भुत दृश्य वन्यजीव ...और पढ़ें
HighLights
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल सफारी मार्ग पर दिखा यह दुर्लभ नजारा, गाइड ने बनाया वीडियो
संवाद सूत्र, माधोटांडा (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शनिवार को एक अनोखा वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हुआ है। जिसमें सफारी मार्ग पर पर्यटकों के सामने दो सांपों का प्रेमालाप देखने को मिला, जिसे देखकर पर्यटक भी मंत्रमुग्ध हो गए।
टाइगर रिजर्व में शनिवार को पर्यटन सत्र भी बिल्कुल फुल रहा। सफारी करने वाले पर्यटकों की खूब आमद भी हुई। इसी बीच पर्यटकों को दो सांप आपस में प्रेम करते नजर आए।
अपनी मस्ती में मस्त दोनों सांपों को पर्यटक देखते रहे लेकिन सांपों ने अपने प्रेमालाप में सभी को अनदेखा कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो में दो सांप आपस में लिपटकर प्रेमालाप करते नजर आ रहे हैं।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व नाग-नागिन का दुर्लभ मिलन pic.twitter.com/Rdp3WHBVIK
— anshul saxena (@rudrasaxena) April 25, 2026
यह दृश्य सफारी मार्ग पर ही दिखाई दिया, जहां उस समय मौजूद पर्यटक शांतिपूर्वक इस अद्भुत पल को देखते रहे। सांपों का इस तरह लिपटकर खड़ा होना आमतौर पर उनका “मेटिंग डांस” होता है, जो प्रजनन प्रक्रिया का हिस्सा है।
इस दौरान नर और मादा एक-दूसरे के साथ तालमेल बनाते हुए दिखाई देते हैं। यह नजारा बहुत कम ही देखने को मिलता है, इसलिए इसे खास माना जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है। लोग इसे प्रकृति का अनोखा और रोमांचक दृश्य बताते हुए खूब शेयर कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ का 'शाही स्वागत', चूका गेट पर टहलते हुए दिखा टाइगर, देखें वायरल नजारा
यह भी पढ़ें- पीलीभीत टाइगर रिजर्व में दिखा 'कुदरत का सबसे बड़ा सफाईकर्मी', 10 फीट के पंख देख दंग रह गए पर्यटक
यह भी पढ़ें- पीलीभीत के जंगलों में दिखा ‘जंगल का माली’, इसके फल खाने के तरीके में छिपा है करोड़ों पेड़ों का रहस्य!