पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ का 'शाही स्वागत', चूका गेट पर टहलते हुए दिखा टाइगर, देखें वायरल नजारा
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में शुक्रवार शाम की सफारी के दौरान चूका गेट पर पर्यटकों को एक विशाल बाघ का रोमांचक दीदार हुआ। बाघ अचानक गेट के सामने आ गया, जिससे ...और पढ़ें
HighLights
गाइड और वनकर्मियों ने पर्यटकों को शांत कराया
संवाद सूत्र, माधोटांडा (पीलीभीत)। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में शुक्रवार शाम की सफारी उस वक्त यादगार बन गई, जब चूका गेट पर पर्यटकों को बेहद रोमांचक और मनमोहक नजारा देखने को मिला। सफारी कर लौट रहे और अंदर जाने की तैयारी कर रहे पर्यटक जैसे ही चूका प्रवेश द्वार पर पहुंचे, तभी अचानक एक विशाल बाघ गेट के सामने आकर खड़ा हो गया। यह नजारा बेहद उत्साहित करने वाला था।
खटीमा मार्ग पर स्थित चूका गेट की सुंदरता को देखकर वहां से गुजरने वाले राहगीर भी ठहर जाते हैं। इसी गेट से चूका बीच जाने वाले जंगल में इंट्री होती है। शनिवार शाम की सफारी के दौरान गेट के दोनों ओर सफारी वाहन मौजूद थे। कुछ वाहन बाहर निकल रहे थे, जबकि कुछ पर्यटक अंदर जाने के इंतजार में थे।
पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ ने किया स्वागत pic.twitter.com/A2hlgwRJJL
— anshul saxena (@rudrasaxena)
ऐसे में सामने अचानक बाघ के आ जाने से सभी की सांसें थम गईं, लेकिन यह पल उनके लिए जीवनभर की याद बन गया। बाघ चूका गेट के सामने ही घूमने लगा। मौके पर मौजूद कर्मचारियों और सफारी गाइडों ने तत्परता दिखाते हुए पर्यटकों से शांति बनाए रखने की अपील की। बाघ कुछ देर तक गेट के सामने विचरण करता रहा और फिर धीरे-धीरे जंगल में लौट गया।
पीटीआर में हुआ बाघ का शानदार नजारा pic.twitter.com/riz68DGN4K
— anshul saxena (@rudrasaxena)
सफारी के दौरान अन्य स्थानों पर भी पर्यटकों को बाघों के दीदार हुए, जिससे उनका उत्साह और बढ़ गया। वहीं शनिवार को भी टाइगर रिजर्व में पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुहावने मौसम के बीच पर्यटकों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया और सभी पर्यटन स्थलों पर रौनक बनी।