Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व का ये नजारा देख आप भी कहेंगे- 'किस्मत हो तो ऐसी', वायरल हुआ बाघ-भालू की दौड़ का वीडियो

    Updated: Thu, 29 Jan 2026 10:06 PM (GMT+05:30)

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों ने एक रोमांचक नजारा देखा। जब एक बाघिन और उसके दो शावकों ने एक भालू का पीछा किया। भालू अपनी जान बचाकर भागने में सफल र ...और पढ़ें

    HighLights

    1. भालू ने भागकर बचाई जान, पर्यटक रोमांचित, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो हो गया प्रसारित

    संवाद सूत्र, जागरण, माधोटांडा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में आने वाले पर्यटकों को हर दिन नये-नये नजारे देखने को मिल जाते हैं। लेकिन कभी कभी ऐसे नजारे भी सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर पर्यटक खुशी में झूम उठते हैं। ऐसा ही एक नजारा पीटीआर मे तब नजर आया जब एक बाघिन और उसके दो शावकों ने भालू को दौड़ा लिया।

    तीन बाघों को देखकर भालू ने वहां से भागने में ही भलाई। वन्यजीवों के इस अंदाज ने पर्यटकों को खूब रोमांचित किया। दरअसल, गुरुवार को पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सफारी के लिए सुबह काल से पर्यटक मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर पहुंच गए। सुबह की पाली के लिए पर्यटकों ने सफारी वाहनों को बुक किया और जंगल के लिए निकल पड़े।

    जंगल के भीतर पर्यटकों को एक भालू दिखाई दिया। देखते ही देखते भालू जंगल में दौड़ लगाने लगा। पर्यटक जब तक कुछ समझ पाते तभी एक बाघिन और उसके दो शावक जो काफी बड़े थे, वे भी भालू के पीछे-पीछे दौड़ पड़े। बाघिन और उसके शावकों का शिकार बनने के अंदेशे ने भालू को और चौकन्ना कर दिया। भालू खुद की जान बचाकर वहां से भागने लगा।

    कुछ दूर तक तो बाघिन और शावकों ने भालू का पीछा किया उसके बाद भालू जंगल में भाग गया। यह पूरा नजारा पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। बाघिन और उसके शावकों ने शिकार के इरादे से भालू को दौड़ाते हुए वीडियो भी पर्यटकों ने इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया। यह वीडियो भी खूब पसंद की जा रही है।

    खबरें और भी

    बाघों और भालू जैसे वन्यजीवों के नजारे पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं। रेंजर सहेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पर्यटकों को गुरुवार को बाघिन और उसके शावकों के साथ भालू की चहलकदमी दिखाई दी। जंगल के भीतर अक्सर वन्यजीव नजर आते हैं।


    यह भी पढ़ें- कहीं 'रंभा' की खूबसूरती, तो कहीं 'राकेट' की फुर्ती; पीलीभीत के जंगलों में गूंज रही है बाघों की दहाड़


    यह भी पढ़ें- मात्र ₹3100 में देखें बाघों का कुनबा! पीलीभीत जंगल सफारी की नई रेट लिस्ट और बुकिंग नियम जारी

     

    यह भी पढ़ें- जंगल में सफारी कर रहे थे लोग, तभी कोहरे के बीच से निकल आया बाघों का पूरा कुनबा...देखें वायरल वीड‍ियो