Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी का 'IAS-PCS वाला स्कूल': इस विद्यालय ने 8 साल से नहीं टूटने दिया टॉपर बनाने का रिकॉर्ड

    Updated: Fri, 24 Apr 2026 05:00 PM (IST)

    सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर, लगातार आठ वर्षों से यूपी बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर दे रहा है। इस विद्यालय के कई छात्र आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर औ ...और पढ़ें

    परीक्षा परिणाम को लेकर खुशी जताते छात्र। जागरण

    परीक्षा परिणाम को लेकर खुशी जताते छात्र। जागरण

    HighLights

    1. आइएएस, पीसीएस, डाक्टर, इंजीनियर बन रहे एसवीएम बीसलपुर के विद्यार्थी

    2. लगातार आठ वर्षों से यूपी बोर्ड की परीक्षा के परिणाम में रच रहे इतिहास

    मनोज पाठक, बीसलपुर (पीलीभीत)। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आए और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से कोई विद्यार्थी टापर न बने, ऐसा होता नहीं है। इस बार भी यह क्रम नहीं टूटा। एसवीएम कालेज के युवराज ने हाईस्कूल की परीक्षा में 566 अंक पाकर इस क्रम को बनाए रखा। हालांकि, दो अन्य विद्यार्थी भी उनके साथ संयुक्त टापर बने।

    यहां के विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ मेडिकल व इंजीनियर बनाने की शिक्षा भी दी जा रही है। इस विद्यालय से ज्ञान अर्जित कर कई विद्यार्थी देश की सबसे बड़ी परीक्षा यूपीएससी में भी सफलता हासिल कर आएएएस व पीसीएस अधिकारी बन चुके हैं।

    75143355

    सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में सबसे अधिक अंक पाने का विद्यार्थी पिछले कई वर्षों से इतिहास रच रहे हैं। विद्या भारती ब्रज प्रदेश से संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज प्रदेश स्तर पर अपनी एक अलग पहचान बना चुका है।

    सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर: हाईस्कूल टॉपर सूची

    वर्ष विद्यार्थी का नाम प्राप्तांक उपलब्धि / स्थान
    2017 जय गंगवार 463 जिले में प्रथम स्थान
    2017 निहारिका 463 जिले में प्रथम स्थान
    2018 अंकित गंगवार 455 मंडल में प्रथम, उत्तर प्रदेश में 9वां स्थान
    2019 नागेश कुमार 434 जिले में द्वितीय स्थान
    2020 श्वेता देव 434 जिले में प्रथम स्थान
    2021 विभू ठाकुर 461 जिले में प्रथम स्थान
    2022 शुभांशी 455 जिले में प्रथम स्थान
    2023 सौरव गंगवार 486 उत्तर प्रदेश में द्वितीय स्थान
    2024 देवेंद्र कुमार - जिले में प्रथम स्थान
    2025 दीपक 559 जिले में प्रथम स्थान

    विद्यालय में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा व साक्षात्कार से गुजरना पड़ता है। कक्षा छठवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है। इंजीनियरिंग व मेडिकल की प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए बीते तीन वर्षों से अलग से कक्षाएं संचालित हो रही है।

    एक दर्जन से अधिक विद्यार्थी मेडिकल व इंजीनियरिंग परीक्षा में सफलता हासिल कर चुके हैं। नगर की पटेल नगर कालोनी निवासी बाबूराम निराला के पुत्र सूर्यप्रताप इस विद्यालय से कक्षा 12 तक की शिक्षा ग्रहण कर 2021 बैच के आइएएस अधिकारी बन चुके हैं।

    खबरें और भी

    सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीसलपुर: इंटरमीडिएट टॉपर सूची

    वर्ष विद्यार्थी का नाम प्राप्तांक उपलब्धि / स्थान
    2017 जय गंगवार 463 जिले में प्रथम स्थान
    2017 निहारिका 463 जिले में प्रथम स्थान
    2018 अंकित गंगवार - मंडल में प्रथम व उत्तर प्रदेश में 9वां स्थान
    2019 नागेश कुमार 434 जिले में द्वितीय स्थान
    2020 श्वेता देवी 434 जिले में प्रथम स्थान
    2021 विभु ठाकुर 461 जिले में प्रथम स्थान
    2022 शुभांशी 455 जिले में प्रथम स्थान
    2023 सौरव गंगवार - जिले में प्रथम व प्रदेश में द्वितीय स्थान
    2024 देवेंद्र कुमार - जिले में प्रथम स्थान
    2025 ललित कुमार 464 जिले में प्रथम स्थान
    2025 अर्पित गंगवार 461 जिले में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान
    2025 शिवम् मिश्रा 461 जिले में संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान

    बिहार में डेवलपमेंट कमिश्नर के पद पर उनकी तैनाती है। नगर के मुहल्ला दुर्गा प्रसाद की सूरज कालोनी निवासी रवि गंगवार ने इस विद्यालय से कक्षा 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की। वह भी आइएएस अधिकारी है।

    इस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर सिद्धार्थ सक्सेना पीसीएस अधिकारी, गौरव गंगवार वाणिज्य कर अधिकारी, संतोष कुमार लेफ्टिनेंट कर्नल, मोहित कुमार गस्त अफसर, डा. अनिल गंगवार एमबीबीएस एमडी, डा. पल्लवी पटेल बीडीएस, डा. नितिन मुकेश एमबीबीएस, सचिन गंगवार आइईएस रेलवे सहित दो दर्जन से अधिक छात्र प्रशासनिक अफसर, चिकित्सा व इंजीनियर बन चुके हैं।

    समय-समय पर विद्यार्थियों को शैक्षिक स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रधानाचार्य की ओर से विशेष कक्षाएं संचालित कराई जाती हैं, जो विद्यार्थी गणित, विज्ञान, भौतिक विज्ञान रसायन विज्ञान में कमजोर होते हैं। उनके टेस्ट लिए जाते हैं।

    अभिभावकों को बुलाकर उनसे सुझाव दिया जाता है। पिछले आठ वर्षों से विद्यालय लगातार हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में जिले में टाप-10 सूची में सबसे आगे रह रहा है।

     

    विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रबंध समिति की ओर से जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए। लाइब्रेरी, प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष व अन्य आधुनिक संसाधन हैं। मेडिकल व इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की अलग से तैयारी कराई जा रही है। प्रत्येक वर्ष विद्यालय के टापर्स निकालने के लिए शिक्षक अध्यापन में विशेष मेहनत करते हैं।

    - विष्णु कुमार गोयल, प्रबंधक

     

    विद्यालय में कड़ा अनुशासन रहता है। प्रत्येक विषय में अच्छी तैयारी के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जाती हैं। समय-समय पर अभिभावकों को बुलाकर उनके साथ विचार विमर्श होता है। सभी विद्यार्थियों को विद्यालय में प्रतिदिन बुलाया जाता है। कठिन सब्जेक्ट की तैयारी विशेष तरह से कराई जाती है।

    - डा. रवि शरण सिंह चौहान, प्रधानाचार्य

     

    इस विद्यालय में मैं कक्षा छह से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई की है। करियर की नींव इसी विद्यालय में रखी है। विद्यालय के अनुशासन ने लक्ष्य प्राप्त करने में मेरी मदद की। यूपीएससी परीक्षा में सफलता पाने का श्रेय इस विद्यालय के शिक्षकों का भी रहा है।

    - सूर्य प्रताप, आइएएस अधिकारी

     

    सीमित संसाधनों में मैंने पढ़ाई पूरी की। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज से कक्षा 12वीं तक पढ़ा। पिताजी ने पढ़ने के लिए बाहर नहीं भेजा। विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा श्रेष्ठ अंकों से उत्तीर्ण की। यूपीएससी परीक्षा 2019 में 593 रैंक हासिल कर जीवन की बड़ी जंग जीती।

    - रवि गंगवार, आइएएस अधिकारी


    यह भी पढ़ें- UP Board Result: पीलीभीत में 'त्रिमूर्ति' का जलवा; 94.33% अंकों के साथ हाईस्कूल में बने संयुक्त जिला टॉपर

     

    यह भी पढ़ें- कंधों पर बोरी ढोने वाले का बेटा बना जिला टॉपर: जब घर की बिजली कटी, तो हौसलों की रोशनी में रचा इतिहास