Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: यूपी में बदला मौसम, हीटवेब से मिली राहत, पीलीभीत में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहाना

    Updated: Sat, 11 May 2024 08:02 AM (IST)

    Weather Update Pilibhit तराई में मौसम ने करवट ली तेज गरज के साथ बरसात से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दाे दिन बादल और ...और पढ़ें

    Pilibhit Weather: तराई में मौसम ने करवट ली, तेज गरज के साथ बरसात
    Pilibhit Weather: तराई में मौसम ने करवट ली, तेज गरज के साथ बरसात

    HighLights

    1. राहत भरे होंगे आने वाले दो दिन
    2. पिछले काफी दिनों से हीटवेब से परेशान थे शहरवासी

    जागरण संवाददाता, पीलीभीत। Weather Update: तराई के जिला पीलीभीत में शनिवार सुबह मौसम ने करवट ली। इसके बाद आसमान में काले बादल घुमड़ने लगे। फिर तेज गरज के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शनिवार सुबह मौसम का मिजाज बदलने से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए।

    कई दिन से गर्मी से परेशान लोगों ने तापमान में गिरावट आने से राहत महसूस की है। शनिवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे से अचानक आसमान में काले बादल घिरने लगे। देखते देखते अंधेरा सा छा गया। जिसके बाद बरसात होने लगी।

    तापमान में गिरावट आने की है संभावना

    राजकीय कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. शैलेंद्र सिंह ढाका के अनुसार मौसम में आए बदलाव से जनपद के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है।

    Read Also: UP Weather Update: आगरा में तेज हवा के साथ हो सकती है बारिश, वाराणसी में बादल पहुंचा रहे राहत, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी के मौसम का हाल

    ये भी पढ़ेंः Agra: रेलवे की चेकिंग में मची खलबली; कार्रवाई के डर से शौचालय और सीट के नीचे छिपे यात्री, 741 बेटिकट मिले

    24 घंटे बादल छाए रहेंगे

    अगले 24 घंटे भी जनपद में बादल छाए रहेंगे साथ ही हल्की-फुल्की बारिश होने की संभावना है। डा. ढाका के अनुसार जिन खेतों में गेहूं की कटाई होने के बाद जुताई की जानी है, इसके लिए यह बरसात काफी फायदेमंद है। इसी तरह गन्ना की फसल को भी इस बरसात से लाभ मिलेगा। 

    खबरें और भी