प्रेमी के लिए 'कातिल' बनी पत्नी, नशा देकर घोंट दिया पति का गला; पीलीभीत में सनसनीखेज हत्या
पीलीभीत में एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को नशा देकर गला घोंटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी पत्नी ममता को हिरासत में ले लिया है, जिस ...और पढ़ें

रात्रि में घटना स्थल पर मौजूद पुलिस। स्रोत ग्रामीण, मृतक उमाशंकर का फाइल फोटो
HighLights
पत्नी ने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति को मारा
पति को नशा देकर गला घोंटकर हत्या की गई
पुलिस ने आरोपी पत्नी ममता को हिरासत में लिया
जागरण संवाददाता, पीलीभीत। मायके में घर बना कर रह रही विवाहित महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने के लिए पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। आरोपित महिला ने पहले पति को नशा दिया और फिर रात में उसका गला घोंट दिया। रात में जब बच्चों ने पिता को मृत देखा तो रोना शुरू किया।
शोर सुनकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। रात में पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहित महिला को हिरासत में ले लिया। आरोपित महिला ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया।

मृतक उमाशंकर का फाइल फोटो
प्रेमी के साथ रहने के लिए विवाहिता ने पति का गला घोंटकर मार डाला
माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव लोहरपुरी निवासी 40 वर्षीय उमाशंकर शुक्रवार रात्रि अपनी छत पर सो रहे थे। आरोप है कि उनकी पत्नी ममता ने उन्हें पहले ही नशा दे दिया गया था। रात्रि करीब 2:30 बजे महिला ने अपने पति की गला दबाकर हत्या कर दी। रात्रि में ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने स्वयं हत्या की बात स्वीकार कर ली। महिला का कहना है कि पति उसे खर्चा पानी नहीं देता था, इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया।
यह भी पढ़ें- खुशखबरी: मुख्यमंत्री कृषक छात्रवृत्ति बढ़कर हुई अब 5000 रुपये, किसान सहायता योजनाएं 2030 तक बढ़ीं
दो बच्चों की मां है आरोपित विवाहित महिला, पहले नशा दिया, फिर गला घोटा
पुलिस जांच में पता चला कि वर्ष 2024 में महिला और उसका पति अपने दो पुत्रों के साथ गुजरात में काम करते थे। इस दौरान महिला का किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम प्रसंग भी था, चर्चा है कि महिला ने उक्त व्यक्ति से दूसरा विवाह भी कर लिया था। इसी के चलते दोनों पति-पत्नी में लड़ाई झगड़ा भी होता रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। दंपती के दो बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा 18 वर्ष का है, जबकि दूसरी बेटी 12 वर्ष की है।