Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    टाइगर रिजर्व में 'वाइल्ड लाइफ' का डबल डोज: कहीं भालू ने दिखाई चाल, तो कहीं बाघों के कुनबे ने किया पर्यटकों को खुश

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 02:37 PM (IST)

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को बाघ और भालू के रोमांचक नजारे देखने को मिल रहे हैं। धूप खिलने से पर्यटन और बढ़ गया है। मंगलवार को पर्यटकों ने शारद ...और पढ़ें

    पीलीभीत टाइगर र‍िजर्व में नजर आया भालू

    पीलीभीत टाइगर र‍िजर्व में नजर आया भालू

    HighLights

    1. नहर के भीतर एक साथ तीन बाघों ने पर्यटकों को उत्साहित किया

    संवाद सूत्र, माधोटांडा। इन दिनों पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ और भालू के नजारे खूब देखने को मिल रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं बाघ पर्यटकों को नजर आ ही जाते हैं। अब एक ओर बाघ तो दूसरे स्थान पर भालू ने पर्यटकों को खूब रोमांचित किया। ऐसे में वन्यजीवों को देखकर पर्यटक काफी खुश हुए।

    अब धूप खिलने से टाइगर रिजर्व में पर्यटन भी ठीक ठाक चलने लगा है। सफारी करने के लिए यहां पर पर्यटकों की खूब आमद हो रही है। महोफ, बराही और मुस्तफाबाद बुकिंग काउंटर पर पर्यटक सफारी बुक कराकर सफारी का आनंद ले रहे हैं।

    मंगलवार का दिन तो पर्यटकों के लिए काफी बेहतर रहा। पर्यटकों ने कई स्थानों पर बाघों को देखा। इसके अलावा भालू ने भी पर्यटकों को खूब रोमांचित किया। जैसे ही पर्यटक शारदा मुख्य नहर की पक्की पटरी पर पहुंचे वैसे ही उन्हें एक भालू नजर आ गया।

    काफी देर तक भालू नहर के किनारे चलता रहा। पर्यटकों ने भी देर तक भालू के दीदार किए। इसके अलावा नहर के भीतर भी तीन बाघों को देखकर पर्यटक खुशी में झूम उठे। अब टाइगर रिजर्व में बाघों की कोई कमी नहीं है। हर दिन यहां पर बाघ विचरण करते हुए दिखाई देते हैं।

    खबरें और भी


    यह भी पढ़ें- पीलीभीत के 'जंगल के राजा' अब सलाखों के पीछे: जानें क्यों 32 में से 17 बाघ-तेंदुओं को नहीं मिल सकी आजादी?