Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे पर बनेगी 13.5 KM लंबी सीसी रोड, 1000 करोड़ रुपए खर्च करेगी सरकार

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 03:36 PM (IST)

    प्रतापगढ़ में 1000 करोड़ रुपये की लागत से चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे का निर्माण चल रहा है, जिसमें 13.5 किमी सीसी रोड बनेगी। ...और पढ़ें

    लोकइयापुर बाजार में रोड के किनारे बनाई गई नाली व सीसी रोड निर्माण के लिए डाली गई गिट्टी

    लोकइयापुर बाजार में रोड के किनारे बनाई गई नाली व सीसी रोड निर्माण के लिए डाली गई गिट्टी

    HighLights

    1. चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे पर 13.5 किमी सीसी रोड बनेगी।

    2. 1000 करोड़ की लागत से 68.3 किमी हाईवे का निर्माण।

    3. हाईवे 7 से 10 मीटर चौड़ा होगा, 2027 तक पूरा।

    संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। एक हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे पर 13.5 किमी सीसी रोड का निर्माण होगा। हाईवे के किनारे बाजार व आबादी वाले क्षेत्र में दोनों ओर नाली का निर्माण कराया जा रहा है। इसी स्थल पर सीसी रोड का निर्माण शुरू हो गया है। बाबूगंज बाजार में बाईपास के साथ चिलबिला के पास चमरौरा नदी व ठेंगहा में एक और पुल बन रहा है। उम्मीद है कि 2027 में लोग हाईवे के साथ बाईपास पर फर्राटा भरेंगे।

    चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे जिले की सदर तहसील के साथ अमेठी जनपद के मुसाफिरखाना, गौरीगंज व अमेठी तहसील को जोड़ रहा है। जिले की सदर तहसील में 18 गांव से होकर गुजर रहा है। हाईवे को सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है।

    68.3 किमी लंबे मार्ग के निर्माण पर एक हजार करोड़ रुपये का खर्च आ रहा है। हाईवे पर तीन बाईपास व एक रेलवे फ्लाई ओवर (आरओबी) चमरौरा नदी चिलबिला व ठेंगहा में नदी पर एक और पुल का निर्माण हो रहा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से चिलबिला बिहारगंज, बाबूगंज, सहजीपुर-अमेठी-गौरीगंज मुसाफिरखाना हाईवे (एनएच-931) पर आवागमन पर बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए इसकी चौड़ाई सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर करने की स्वीकृत तीन साल पहले मिली थी।

    चिलबिला ओवरब्रिज के बगल से निकलकर बिहारगंज, गड़वारा, बाबूगंज, सहजीपुर, मिसरौली, अमेठी, तालाखजुरी, गौरीगंज होते हुए मुसाफिरखाना तक इसका निर्माण होना है। मुसाफिरखाना में वाराणसी लखनऊ हाईवे को जोड़ने से अंतू गड़वारा के लोगों को लखनऊ पहुंचने में आसानी होगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, प्रतापगढ़ और अयोध्या के बीच चलेंगी AC बसें

    हाईवे पर बाबूगंज बाईपास से लोकइयापुर बाजार, डंगरी से चौरा, बिहारगंज व लोहिया नगर बाजार में सीसी रोड का निर्माण कराया जा जाएगा। लगभग 68 किमी हाईवे में साढ़े तेरह किलोमीटर सीसी व 55 किमी रोड डामर से बनाई जाएगी।

    चिलबिला-मुसाफिरखाना हाईवे 10 मीटर चौड़ा कराने की स्वीकृति शासन ने दी थी। इसके लिए एक हजार करोड़ का बजट स्वीकृत है। हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। साथ ही साढ़े तेरह किमी सीसी रोड का निर्माण होगा। बाजार और आबादी वाले क्षेत्र में हाईवे के दोनों ओर नाला निर्माण कराया जा रहा है। बाबूगंज में बाईपास का निर्माण हो रहा है।

                                                   विकास कुमार, अधिशासी अभियंता (एनएच सुलतानपुर खंड)