Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा, प्रतापगढ़ और अयोध्या के बीच चलेंगी AC बसें

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 02:16 PM (IST)

    प्रतापगढ़ डिपो से रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या तक जल्द ही वातानुकूलित बसों का संचालन शुरू होगा, जिससे यात्रियों को सुविधा मिलेगी। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. प्रतापगढ़ से अयोध्या के लिए जल्द चलेंगी वातानुकूलित बसें।

    2. रामलला दर्शनार्थियों को मिलेगी आरामदायक और सीधी यात्रा सुविधा।

    3. इलेक्ट्रिक बसों से पर्यावरण संरक्षण को भी मिलेगा बढ़ावा।

    संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। रामलला के दर्शन करने के लिए जाने वाले दर्शनार्थियों के लिए जल्द ही वातानुकूलित बसों का संचालन होगा। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिल मिलेगा। प्रतापगढ़ डिपो में इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

    प्रतापगढ़ डिपो से 79 बसों का संचालन होता है। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम द्वारा प्रतापगढ़ डिपो से लखनऊ के लिए एक एसी बस संचालित हो रही है। प्रयागराज से प्रतापगढ़ डिपो के लिए दो बसों का संचालन शुरू हो गया है। ये दोनों बसें 35 सीटर हैं।

    अयोध्या रूट पर बस संचालन में मिलेगी सुविधा

    अब प्रतापगढ़ डिपो से अयोध्या के लिए वातानुकूलित बस के संचालन की कवायद है। अभी प्रयागराज से छह वातानुकूलित अटल सेवा का संचालन होता है। इसमें चार अयोध्या के लिए जाती हैं, जबकि दो सुलतानपुर, लेकिन एक भी प्रतापगढ़ डिपो नहीं आती हैं। सीधे शहर होकर प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग से निकल जाती हैं।

    प्रतापगढ़ डिपो से अभी तक अयोध्या रूट पर एक भी बस नहीं है। वातानुकूलित बस के संचालन से यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। अयोध्या रूट पर बस के संचालन से परिचालन में काफी बदलाव आएगा। इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है।

    खबरें और भी

    केंद्र प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि एक एसी बस का संचालन लखनऊ के लिए हो रहा है। दो की एसी बस और मिलने की संभावना है। इनके भी रूट चार्ट की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में गोली मारकर युवक की हत्या, प्रेम विवाह के विरोध में वारदात; मृतक के साले समेत पांच पर मुकदमा