Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में गोली मारकर युवक की हत्या, प्रेम विवाह के विरोध में वारदात; मृतक के साले समेत पांच पर मुकदमा

    By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Tue, 30 Jun 2026 02:37 PM (IST)

    प्रतापगढ़ के जेठवारा में प्रेम विवाह के विरोध में 30 वर्षीय युवक राजू सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के साले समेत पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज ह ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ के जेठवारा में गोली मारकर युवक की हत्या के बाद जांच-पड़ताल करते पुलिस अधिकारी। जागरण

    प्रतापगढ़ के जेठवारा में गोली मारकर युवक की हत्या के बाद जांच-पड़ताल करते पुलिस अधिकारी। जागरण

    HighLights

    1. हत्यारोपितों की गिरफ्तारी को जेठवारा पुलिस के साथ ही चार टीमें लगी हैं

    2. लड़की के स्वजन को प्रेम विवाह मंजूर नहीं था, इसी को लेकर हत्या हुई : एसपी 

    जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनपद के जेठवारा थाना के चंदन का पुरवा खटवारा में सोमवार रात बड़ी घटना हुई। प्रेम विवाह के विरोध में 30 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या की गई। देर रात मृतक के साले समेत दो लोगों को नामजद और तीन अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हत्यारोपित घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। 

    पड़ोस की युवती से भागकर प्रेम विवाह किया था 

    बताया जाता है कि गांव के 30 वर्षीय राजू सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह ने पड़ोस की ही एक पटेल बिरादरी की युवती से करीब एक वर्ष पूर्व भाग कर शादी की थी। इन दिनों वह युवती गर्भवती है। इस प्रेम विवाह का युवती के घरवाले खुला विरोध कर रहे थे।

    घात लगाए हमलावरों ने गोली मारी 

    इसी रंजिश में सोमवार देर रात राजू कि ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 10 बजे राजू बाजार से अपने घर लौट रहा था। घर से करीब 700 मीटर पहले मोड़ पर पहले से घात लगाए हमलावरों ने तमंचे से गोली मारी। सूचना पर जेठवारा थानाध्यक्ष नारेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद शव कब्जे में लिया। घटनास्थल से एक पिस्टल बरामद की गई। 

    इन पर दर्ज हुआ मुकदमा 

    पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि लड़की के परिवार वालों को यह प्रेम विवाह मंजूर नहीं था। इसी को लेकर हत्या हुई है। जान गंवाने वाले युवक के स्वजन की तहरीर पर उसके साले पिंटू वर्मा, सहयोगी तेज बहादुर वर्मा के साथ ही तीन अज्ञात पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जेठवारा पुलिस के साथ ही चार टीमों को लगाया गया है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में दबंगों ने पीएसी के बाढ़ राहत शिविर को उखाड़ा, विरोध करने पर जवानों से मारपीट व नाव में तोड़फोड़ की

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में चर्चित कोल्ड स्टोरेज हादसा : पूर्व मंत्री अंसार अहमद समेत अन्य आरोपितों पर लगेगा गैंगस्टर, कुर्क होगी संपत्ति