प्रयागराज में दबंगों ने पीएसी के बाढ़ राहत शिविर को उखाड़ा, विरोध करने पर जवानों से मारपीट व नाव में तोड़फोड़ की
प्रयागराज के शिवकुटी स्थित हनुमान घाट पर दबंगों ने पीएसी के बाढ़ राहत शिविर को उखाड़ दिया और विरोध करने पर जवानों से मारपीट की। इस घटना में नाव में भी ...और पढ़ें

प्रयागराज में पीएसी के बाढ़ राहत शिविर को उखाड़ने, जवानों से मारपीट मामले में 10 के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।
HighLights
शिवकुटी स्थित गंगा किनारे हनुमान घाट पर पीएसी का लगा था टेंट
पोस्ट प्रभारी ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में दर्ज कराया मुकदमा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर के शिवकुटी इलाके में गंगा किनारे हनुमान घाट पर लगे पीएसी के बाढ़ राहत शिविर को कुछ लोगों ने उखाड़ दिया। विरोध करने पर दबंगों ने पीएसी के जवानों से मारपीट की और नाव में तोडफोड़ भी की। इस संबंध में पोस्ट प्रभारी अश्वनी राय ने 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ शिवकुटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
सिपाही शशि व अनिल से की मारपीट
पीएसी के पोस्ट प्रभारी अश्वनी राय का कहना है कि दो दिन पूर्व अलग-अलग वाहनों से सात युवक और तीन युवतियां हनुमान घाट पर पहुंचीं। इसके बाद उन्होंने पीएसी का टेंट उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। ऐसा करने से रोकने और विरोध करने पर सिपाही शशि प्रकाश और अनिल चौहान के साथ मारपीट की।
केस दर्ज कर पुलिस कर रही जांच-पड़ताल
आरोप लगाया कि सिपाहियों से मारपीट करने के साथ ही नाव में भी तोडफोड़ की गई। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस संबंध में शिवकुटी थाने की पुलिस का कहना है कि घटना का कारण साफ नहीं है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।