विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा के पूर्व मंत्री बोले- ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा न सुना, अखिलेश ने किया तंज- कहा; अब देखते हैं बुलडोजर किस ओर...

Published: Fri, 12 Jul 2024 08:46 PM (GMT+05:30)

Akhilesh Yadav भाजपा के पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने ही सरकार पर उंगली उठा ...और पढ़ें

अखिलेश ने वायरल वीडियो के बाद तंज भरे लहजे में ट्वीट किया है।
अखिलेश ने वायरल वीडियो के बाद तंज भरे लहजे में ट्वीट किया है।

HighLights

  1. भाजपा के पूर्व मंत्री ने भ्रष्टाचार पर उठाए सवाल
  2. सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
  3. अखिलेश यादव ने शेयर किया वीडियो

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह के भाषण का एक वीडियो शुक्रवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। इस बहाने सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार को शुक्रवार शाम पांच बजे एक्स पर तल्ख टिप्पणी करके घेरा है। मोती ने पट्टी के मतदाता अभिनंदन समारोह में गुरुवार को भाषण दिया था।

पूर्व मंत्री ने क्या बोला वीडियो में?

प्रसारित वीडियो में वह कह रहे हैं कि उन्होंने अपने 42 साल के राजनीतिक जीवन में थानों व तहसीलों में ऐसा भ्रष्टाचार नहीं देखा, न सुना। यह अकल्पनीय है। वहां जाने पर अधिकारी लोगों से ठीक से बात नहीं कर रहे। बिजली वाले ऐसे धावा बोलते हैं जैसे लूटने आए हों।

उन्होंने आगे कहा कि मतदाताओं का अभिनंदन केवल बोलने से नहीं होगा। जब उनके माथे का चंदन यानी मान-सम्मान हम बचा सकें, तभी उनका वास्तविक अभिनंदन होगा। उनके इस बयान पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक्स पर तीखी टिप्पणी की है।

अब अखिलेश ने कसा यह तंज़ 

जब भाजपा राज में तहसील और थाने के अभूतपूर्व रिकार्डतोड़ भ्रष्टाचार पर भाजपा के लोग ही प्रमाण पत्र बांट रहे हैं तो क्या इस अकल्पनीय भाजपाई भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के लिए कुछ और सबूत चाहिए। अब देखते हैं बुलडोजर किस ओर मुड़ता है।

यह भी पढ़ें : 'हार-जीत तो लगी रहती है, अपमानित करना कमजोरी की निशानी'; स्मृति ईरानी के अपमान पर राहुल गांधी का ट्वीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।