Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में दर्दनाक हादसा: प्रतापगढ़ में मकान की छत ढही, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

    Updated: Thu, 06 Aug 2026 08:03 AM (GMT+05:30)

    लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार देर रात करीब तीन बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही ...और पढ़ें

    HighLights

    1. हादसे में एक बच्चे की जान बच गई है बाकी सबको मृत घोषित कर दिया है

    2.  सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाया

    डिजिटल डेस्क, प्रतापगढ़। लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार देर रात करीब तीन बजे नगर कोतवाली क्षेत्र के महुली वार्ड में एक दर्दनाक हादसा हो गया।

    जर्जर मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

    jagran photo

    हादसे में मकान मालिक 60 वर्षीय प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी पत्नी 55 वर्षीय रीता श्रीवास्तव, पुत्र 25 वर्षीय नितिन, छोटी बहू 23 वर्षीय माधुरी तथा माधुरी के दो मासूम बेटे दो वर्षीय माधव और चार माह के अद्विक की जान चली गई।

    हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने करीब दो घंटे तक राहत एवं बचाव अभियान चलाकर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

    सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अमन को छोड़कर चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया। अमन का इलाज जारी है।