प्रतापगढ़ के कुंडा बस स्टैंड का होगा कायाकल्प; दिल्ली, लखनऊ समेत कई बड़े शहरों के लिए मिलेंगी सीधी बसें
प्रतापगढ़ के कुंडा बस अड्डे का पब्लिक-प्राइवेट-पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर 50 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। ...और पढ़ें
-1780479861872_m.webp)
एआई जेनेरेटेड तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़। कुंडा के रोडवेज बस अड्डे की तस्वीर जल्द ही बदलेगी। यहां से सीधे दिल्ली, लखनऊ सहित के लिए बसों का संचालन होगा। इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी संसाधन बढ़ाए जाएंगे। इससे यात्रियों को भटकना नहीं होगा। दरअसल, बस अड्डे को पब्लिक, प्राइवेट, पार्टनशिप (पीपीपी) मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। सबकुछ ठीक- ठाक रहा तो जल्द ही रोडवेज बसों के संचालन एवं यात्रियों सुविधाओं में बड़ा बदलाव दिखेगा।
नगर पंचायत कुंडा में रोडवेज बस अड्डा है, लेकिन यहां संसाधनों एवं बसों का टोटा है। प्रतापगढ़ डिपो से कानपुर के लिए चलने वाली दो बसों का ही यहां ठहराव होता है। इसके अलावा यहां से सीधे किसी रूट पर बसाें का संचालन नहीं होता है।
लंबे रूट की बसें भी रुकेंगी
नगर पंचायत के नागरिकों व आसपास के गांव के लोगों को बस पकड़ने के लिए बाईपास अथवा कुंडा के मेन रोड पर जाना पड़ता है। यहां से होकर प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर सहित रूट के लिए बसें गुजरती हैं, लेकिन उनका बस अड्डे तक आना नहीं होता है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी होती है, लेकिन अब विरान पड़े कुंडा स्थित बस अड्डे की तस्वीर बदलने वाली है।
बस अड्डे का विस्तार (पीपीपी) मॉडल के रूप में होगा। लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, वाराणसी सहित अन्य रूटों के लिए बसों का संचालन होगा। इसके अलावा लंबे रूट की बसें भी रुकेंगी। यात्रियों सुविधाएं भी बढ़ेंगी। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के दूसरे में चरण में जिन 49 बस स्टेशनों के पुनर्विकास को मंजूरी दी है, उसमें प्रतापगढ़ का कुंडा बस स्टेशन भी शामिल है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 6 साल में 21 बार काटा, प्रतापगढ़ की महिला के पीछे आखिर क्यों पड़ा है नाग-नागिन का जोड़ा? सच जानकर डॉक्टर भी हैरान
करीब 50 करोड़ रुपये में इसको विस्तार दिया जाएगा। इसमें इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग प्वाइंट, वर्कशॉप, कैंटीन, कार्यालय सहित कई बिंदुओं पर कार्य होगा। दो साल के भीतर कार्य पूरा करने की गाइडलाइन दी गई है। एआरएम सत्य प्रकाश ने बताया कि जल्द ही कुंडा बस अड्डे पर बड़ा बदलाव दिखेगा। जल्द ही कार्य शुरू होगा।
रोडवेज बस अड्डे के विस्तार और संसाधनों के बढ़ने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। पर्व, उत्सव एवं माघ मेले सहित बड़े धार्मिक आयोजनों में आने वाले लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।- नितेश यादव, कुंडा
भक्तिधाम मनगढ़ कुंडा ही नहीं जनपद की पहचान है। यहां देश- विदेश से पर्यटक आते हैं। बस अड्डे का कायाकल्प होने से गैर जनपदों से आने वाले लोगों दिक्कत नहीं होगी।- बबलू सिंह, कुंडा