Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने बेती कोठी में किया शस्त्र पूजन, विजयदशमी पर्व पर भव्य आयोजन में जुटी भीड़

    Updated: Fri, 03 Oct 2025 12:30 PM (IST)

    विजयादशमी पर्व पर प्रतापगढ़ में कुंडा की बेती कोठी में विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने शस्त्र पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्होंने लगभग 300 शस्त् ...और पढ़ें

    दशहरा पर्व पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने बेती कोठी में शस्त्र पूजन किया। जागरण
    दशहरा पर्व पर कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने बेती कोठी में शस्त्र पूजन किया। जागरण

    संसू, जागरण, कुंडा (प्रतापगढ़)। विजयादशमी के पावन पर्व पर कुंडा की ऐतिहासिक बेती कोठी इस वर्ष भी भव्य आयोजन की साक्षी बनी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने परंपरा का निर्वाह करते हुए समर्थकों के बीच शस्त्र पूजन किया।

    लगभग 300 शस्त्रों का पूजन

    वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह ने करीब 300 की संख्या में रखे गए शस्त्रों का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर बेती कोठी प्रांगण में हजारों की संख्या में लोग उमड़ और राजा भैया जिंदाबाद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

    शक्ति, साहस और परंपरा का प्रतीक

    उपस्थित लोगों का कहना था कि प्रदेश के पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने दशहरा पर शस्त्र पूजन की परंपरा को न केवल जीवित रखा है, बल्कि जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता को भी इससे जोड़े रखा। समर्थकों ने भी इस आयोजन को शक्ति, साहस और परंपरा का प्रतीक बताया।

    हजारों लोगों की रही उपस्थिति

    कुंडा की बेती कोठी में हुए शस्त्र पूजन ने एक बार फिर क्षेत्र की सामाजिक-सांस्कृतिक एकजुटता को प्रकट किया, जहां दशहरे के पर्व पर आस्था और राजनीति का अनूठा संगम देखने को मिला। इस आयोजन के हजारों लोग साक्षी बने। 

    खबरें और भी