प्रतापगढ़ में चंगाई सभा के बहाने मतांतरण : आरोपित दंपती गिरफ्तार, प्रलोभन देकर व दबाव बनाकर ग्रामीणों का करते थे ब्रेनवाश
प्रतापगढ़ में 'चंगाई सभा' के नाम पर ग्रामीणों को प्रलोभन और दबाव से मतांतरण कराने के आरोप में एक दंपती को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में 22 लोगों ...और पढ़ें

प्रतापगढ़ पुलिस की गिरफ्त में मतांतरण के आरोपित पति-पत्नी। जागरण
HighLights
शिकायत पर 22 लोगों पर केस दर्ज किया गया था
रानीगंज संडीला के कई परिवार इस कृत्य में संलिप्त
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनपद में चंगाई सभा के नाम पर मतांतरण करने का मामला सामने आया है। प्रलोभन देकर और दबाव बनाकर ग्रामीणों का मतांतरण कराया जा रहा था। इस मामले में रानीगंज संडीला के दंपती पर पुलिस का शिकंजा कसा है। पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कई और लोग भी पुलिस के रडार पर हैं।
एसपी को दिया था प्रार्थनापत्र
मानधाता के अहिना बहरिया निवासी अरविंद कुमार ने मतांतरण का यह मामला उठाया था। उनके चाचा बसंत व मां समेत परिवार के कई लोग जब इनके जाल में फंस गए तो उन्होंने अप्रैल में एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने 22 लोगों पर अवैध रूप से मतांतरण कराने का केस दर्ज करवाया था। आरोपितों में रानीगंज संडिला के एक ही परिवार के तीन सगे भाई व दंपती की भी भूमिका खास मिली। जांच में पता चला कि बसंत के घर पर प्रार्थना सभा होती है, जिसमेंं रानीगंज के संडीला के कई लोग शामिल होते हैं। इन लोगों ने भी मतांतरण कर लिया है।
इन लोगों को पुलिस ने नामजद किया
मानधाता पुलिस ने संडिला भीटरिया रानीगंज निवासी तीन सगे भाई मनोज कुमार गौतम, रमेश कुमार गौतम, दिनेश कुमार गौतम के साथ अवधेश की पत्नी रामरति, अवधेश की पुत्री पारो, रमेश की पत्नी कल्पना, सुरेंद्र पुत्र भगौती प्रसाद, करन पुत्र सुरेंद्र, समीर पुत्र नीरज, रीता देवी पत्नी सुरेंद्र, दिलीप पुत्र रामपाल, सुधा पत्नी धर्मेंद्र, अजय कुमार, सोनू केे साथ ही उगईपुर रानीगंज निवासी प्रदीप गौतम, रामनगर रानीगंज निवासी सुरेंद्र पुत्र पिरथी लाल, बहरिया अहिना मानधाता समेत 22 को नामजद किया।
एसपी ने सभी थानों को सतर्क रहने का दिया निर्देश
पता चला कि यह लोग निरक्षरों को चंगाई सभा में लाकर बीमारी, भूत-प्रेत बाधा व कर्ज से मुक्ति का झांसा देकर इसाई बनाते हैं। हिंदू संगठनों द्वारा बराबर इसके खिलाफ आवाज उठाई जाती है। कई परिवारों की सनातन में वापसी भी कराई जाती है। इस मामले में नामजद संडीला रानीगंज के सुरेंद्र कुमार पुत्र भगवती प्रसाद तथा उसकी पत्नी रीता देवी को पकड़ा गया है। एसपी दीपक भूकर का कहना है कि अवैध रूप से मतांतरण करने या करवाने के प्रयास पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। सभी थानों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है।