प्रतापगढ़ के जिला जज वाहन से नहीं, पैदल ही न्यायिक अधिकारी संग पहुंचे कोर्ट; ईंधन बचत का दिया संदेश
प्रतापगढ़ में जिला जज राजीव कमल पांडेय सहित न्यायिक अधिकारी अपने सरकारी आवास से कोर्ट तक पैदल गए। उन्होंने ईंधन बचाने और ऊर्जा संकट के प्रति जागरूकता ...और पढ़ें

आवास से पैदल कोर्ट जाते प्रतापगढ़ के जिला जज राजीव कुमल पांडेय (नीले कोट में) व न्यायिक अधिकारी। जागरण
HighLights
जिला जज के नेतृत्व में आम जन को किया प्रेरित, स्टाफ भी रहा साथ
आवासों पर खड़े रहे उनके वाहन, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने पर जोर
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। जनपद में जजों को पैदल चलते देखा गया। शनिवार को वह अपने सरकारी आवासों से कोर्ट तक पैदल गए। इस दौरान उनके वाहन खड़े रहे। देश में ऊर्जा संकट को देखते हुए लोगों को ईंधन की बचत के प्रति जागरूक करने का यह संदेश रहा।
सरकारी आवास से कोर्ट तक पैदल गए
ईंधन बचाने की मुहिम न्यायिक अधिकारियों ने भी छेड़ दी है। सुबह जिला जज राजीव कमल पांडेय सहित न्यायिक अधिकारी बिना वाहन के अपने सरकारी आवास से कोर्ट तक पैदल ही गए। यह दूरी लगभग एक किमी है। ऐसा करके उन्होंने बड़ा संदेश दिया।
वकीलों व कर्मचारियों को प्रेरित किया
जिला जज ने अधिवक्ताओं और कर्मियों समेत लोगों को भी प्रेरित किया कि बहुत जरूरत पर ही वाहनों का इस्तेमाल करें। ईंधन और ऊर्जा की बचत देश और समाज के हित में है। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना बेहतर होगा। न्यायिक अधिकारी सामान्य व्यक्ति की तरह कार्यालय जाने के लिए निकले तो उनका यह कार्य इंटरनेट मीडिया पर चर्चा में छा गया।
पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद : अपर सिविल जज
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन शांभवी ने कहा कि पैदल चलना जहां स्वास्थ्य के लिए लाभप्रद होता है, वहीं पर्यावरण संरक्षण के लिए भी अच्छा संदेश इससे मिलता है। इसीलिए इस मुहिम का हिस्सा हम लोग बन रहे हैं। समाज में भी इसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।
खबरें और भी
पीएम की अपील का हर ओर असर
वैश्विक संकट को देखते हुए हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से ईंधन की बचत करने का आह्नवान किया था। इसका असर हर ओर देखा जा रहा है। राजनीतिक लोगों से लेकर व्यवसायी, अधिकारी सभी इसमें सहयोग करने लगे हैं। जिलाधिकारी ने नगर पालिका और नगर निकायों में कूड़ा संग्रह करने वाले वाहनों में भी बदलाव को कहा। ई रिक्शा या हाथ वाला ठेला चलाने के निर्देश दिए हैं।
क्राइम मीटिंग अब ऑनलाइन होगी
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने क्राइम मीटिंग को ऑनलाइन कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी पुलिस अधिकारी अपने थाने से ही क्राइम मीटिंग में जुड़ेंगे और अपने द्वारा किए गए कार्यों का विवरण देंगे। इसी पर उनको निर्देश भी मिलेगा। जिला मुख्यालय आने में खर्च होने वाला ईंधन बचेगा। जनपद का हथिगवां, कुंडा, उदयपुर, नवाबगंज व आसपुर देवसरा थाने काफी दूर हैं। इसमें ईंधन अधिक खर्च होता है।
रावि के कुलपति की अपील
इसी प्रकार प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने महाविद्यालयों को पत्र लिखकर ईंधन बचत के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- जल निगम में करोड़ों के भुगतान में दो सहायक अभियंता भी जांच के घेरे में, प्रयागराज हुआ है फर्जीवाड़ा
यह भी पढ़ें- चुनार, टूंडला, मीरजापुर सहित इन 5 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे चार्जिंग सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहन हो सकेंगे चार्ज