Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चुनार, टूंडला, मीरजापुर सहित इन 5 रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे चार्जिंग सेंटर, इलेक्ट्रिक वाहन हो सकेंगे चार्ज

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 23 May 2026 02:40 PM (IST)

    उत्तर मध्य रेलवे (NCR) पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़े स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रहा है। पहले चरण में प्रयागराज, चुनार, टूंड ...और पढ़ें

    सभी बड़े रेलवे स्टेशनों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

    सभी बड़े रेलवे स्टेशनों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।

    HighLights

    1. पर्यावरण संरक्षण को लेकर एनसीआर की योजना

    2. चार्जिंग स्टेशन के लिए रेलवे करेगा ई-नीलामी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। सभी बड़े रेलवे स्टेशनों को इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। उसी दिशा में एनसीआर ने अपने कदम बढ़ाने शुरू कर दिए हैं और पांच स्टेशनों पर चार्जिंग प्वाइंट के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ई-नीलामी 26 मई को होगी। छह महीने के अंदर यहां सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।

    पहले चरण में प्रयागराज के छिवकी व नैनी भी

    पहले चरण में प्रयागराज के छिवकी व नैनी एवं चुनार, टूंडला, मीरजापुर स्टेशन पर चार्जिंग स्टेशन तैयार किए जाएंगे। अलीगढ़ के लिए पूर्व में टेंडर जारी किया गया था, लेकिन उसे रद कर अब नए सिरे से पुन: टेंडर जारी होगा। इसमें रेलवे स्टेशन पर स्थान उपलब्ध कराएगा, जिसे टेंडर धारक अपने अनुसार विकसित करेगा और चार्जिंग प्वाइंट लगाएगा।

    यात्रियों के दो-चार पहिया वाहन चार्ज हो सकेंगे 

    यहां दो पहिया और चार पहिया दोनों वाहन चार्ज हो सकेंगे। योजना है कि भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या बढ़ेगी तो रेलवे स्टेशन उसमें अहम रोल निभाएंगे। ऐसे यात्री जो रेलवे स्टेशनों पर जाते हैं, अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थान पर पार्क करते हैं और अपने कार्यालयों अथवा अन्यत्र की यात्रा करते हैं, उनके लिए यह पहल बेहद ही लाभदायक होगी। रेलवे परिसर में मौजूद चार्जिंग प्वाइंट से उनके वाहन चार्ज हो सकेंगे। इसके अलावा रेलवे की पार्किंग का इस्तेमाल करने वाले दूसरे लोग भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

    एनसीआर के सीपीआरओ बोले- टेंडर जारी

    उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम कर पर्यावरण संरक्षण के लिए यह बड़ा बदलाव है। रेलवे स्टेशनों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

    खबरें और भी

    वेटिंग एरिया कम लाउंज बनेगा

    चार्जिंग स्टेशन से सटा हुआ वेटिंग एरिया कम लाउंज भी बनाया जाएगा। इससे, वाहन को चार्जिंग में लगाने के बाद लोग इस स्थान पर बैठ कर आराम कर सकेंगे। इसे कैफेटेरिया के रूप में भी विकसित किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- कुख्यात नकल माफिया की 60 लाख की प्रॉपर्टी कुर्क, सोनू ने पत्नी शारदा के साथ अपराध से अर्जित की है संपत्ति

    यह भी पढ़ें- मुंबई से लौटते ही फर्नीचर कारोबारी को भाइयों ने मार डाला, रिश्तों को शर्मशार करने वाली प्रयागराज में घटना