Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई से लौटते ही फर्नीचर कारोबारी को भाइयों ने मार डाला, रिश्तों को शर्मशार करने वाली प्रयागराज में घटना

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 23 May 2026 01:16 PM (IST)

    प्रयागराज के मऊआइमा में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाइयों ने मुंबई से लौटे फर्नीचर कारोबारी संतोष विश्वकर्मा की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। बीचबचाव कर ...और पढ़ें

    प्रयागराज के मऊआइमा में युवक की हत्या के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

    प्रयागराज के मऊआइमा में युवक की हत्या के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़। जागरण

    HighLights

    1. जमीन के विवाद में फावड़े से हमला कर ले ली जान

    2. बीचबचाव में पत्नी को भी मारपीट कर घायल किया

    3. गंगापार के मऊआइमा थाना क्षेत्र में वारदात, सनसनी

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गंगापार के मऊआइमा क्षेत्र में शनिवार सुबह रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना हुई। बादलपुर (कहली) गांव मुंबई से लौटते ही फर्नीचर कारोबारी 45 वर्षीय संतोष विश्वकर्मा पुत्र नंदलाल विश्वकर्मा को उसके छोटे भाइयों ने फावड़े से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। जमीन के विवाद में हत्या से गांव में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित मौके से भाग निकले। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

    आज सुबह ही मुंबई से लौटा था घर 

    बताया गया है कि संतोष विश्वकर्मा मुंबई में रहकर फर्नीचर व लकड़ी का कारोबार करता था। आज शनिवार की सुबह ही वह मुंबई से अपने घर पहुंचा था। पहुंचने के तुरंत बाद ही छोटे भाई विनोद, अशोक उर्फ बुदुल से मकान बनाने को लेकर जमीनी विवाद शुरू हो गया।

    Santosh file photo

    कुल्हाड़ी-फावड़े से हमला कर जान ली

    विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान संतोष के छोटे भाई विनोद और अशोक ने कुल्हाड़ी, फावड़े से हमला कर दिया। इससे संतोष कुमार के सिर और गले मे गंभीर चोटे आई, जिससे वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा और कुछ ही समय बाद मौके पर उसकी मौत हो गई।

    मृतक की पत्नी को भी घायल किया 

    घटना के दौरान बीचबचाव करने संतोष की पत्नी अर्चना आई तो उसे भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। संतोष के दो छोटे बेटे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार हत्यारोपितों की तलाश में जुटी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे दाखिल-खारिज, अब प्रयागराज नगर निगम जाने से मिलेगा छुटकारा

    यह भी पढ़ें- लू से कौन लोग अधिक प्रभावित हो सकते हैं, क्या है लक्षण और इससे बचने के लिए कौन तरीके अपनाएं?