Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे दाखिल-खारिज, अब प्रयागराज नगर निगम जाने से मिलेगा छुटकारा

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 22 May 2026 08:30 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज नगर निगम जल्द ही दाखिल-खारिज की ऑनलाइन सुविधा शुरू करेगा, जिससे लोगों को घर बैठे ही 45 दिनों में प्रक्रिया पूरी करने का लाभ मिलेगा। यह सुविध ...और पढ़ें

    मकान नंबर व कर निर्धारण को आवेदन के 45 दिनों में फाइनल ऑनलाइन आदेश अपलोड हो जाएगा।

    मकान नंबर व कर निर्धारण को आवेदन के 45 दिनों में फाइनल ऑनलाइन आदेश अपलोड हो जाएगा।

    HighLights

    1. आवेदन के 45 दिनों में फाइनल आदेश ऑनलाइन अपलोड हो जाएगा

    2. दो माह में शुरू हो सकती है दाखिल-खारिज कराने की ऑनलाइन सुविधा

    3. प्रयागराज नगर निगम की ओर से तैयार कराया जा रहा है साफ्टवेयर

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। मकान नंबर और कर निर्धारण के लिए दाखिल-खारिज करवाना अनिवार्य है। दाखिल खारिज कराने के लिए लोगों को जोनल और नगर निगम मुख्यालय आना पड़ता है। हालांकि आने वाले कुछ ही माह में घर बैठे दाखिल-खारिज कराने की सुविधा नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराने का विचार किया जा रहा है।

    जून तक साफ्टवेयर तैयार हो जाएगा

    ऑनलाइन दाखिल-खारिज प्रक्रिया को शुरू करने के लिए निगम ओर से साफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। जून तक साफ्टवेयर तैयार हो जाएगा। सब कुछ सही रहा तो जुलाई से यह सुविधा लोगों को मिलने लगेगी। ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से जहां भवन स्वामियों को लाभ मिलेगा, वहीं निगम की आय में भी वृद्धि होगी।

    ऑनलाइन होगा दाखिल-खारिज का काम 

    दाखिल-खारिज कराने की सुविधा शुरू किए जाने से आम व खास लोगों को नगर निगम कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। नगर निगम प्रशासन के दावे पर यकीन करें तो जुलाई से दाखिल-खारिज का सारा काम ऑनलाइन होगा।

    ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा

    घर बैठे लोगों को दाखिल-खारिज का फाइनल आदेश प्राप्त हो जाएगा। लोगों को इसके लिए ऑनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन होते ही दाखिल-खारिज के लिए आवश्यक फार्म उपलब्ध हो जाएगा, जिस पर आवेदन करने के बाद तीन दिन का समय आवश्यक कागजात अपलोड करने के लिए मिलेगा। तीन दिन के अंदर इसे अपलोड कर लेना होगा तथा इसके लिए निर्धारित राशि भी ऑनलाइन जमा हो जाएगी।

    खबरें और भी

    45 दिनों में दाखिल-खारिज का फाइनल आदेश

    इसके राजस्व निरीक्षक फार्म में भरे गए पते पर पहुंचकर कागजातों का मिलान करेंगे। अगर कागजातों में किसी तरह की त्रुटि या फिर अन्य कागजातों की जरूरत पड़ी तो इसकी जानकारी भी मैसेज के माध्यम से व ऑनलाइन मिल जाएगी। आवेदन के 45 दिनों में दाखिल-खारिज का फाइनल आदेश ऑनलाइन अपलोड हो जाएगा, जिसके आप प्रिंट करवाकर सुरक्षित कर सुरक्षित रख सकते हैं।

    दाखिल खारिज की सुविधा लोगों को आनलाइन मिले इसके लिए साफ्टवेयर तैयार कराया जा रहा है। टेस्टिंग होने के बाद दो माह के आसपास लोगों को यह सुविधा मिलने लगेगी। इस व्यवस्था से जहां लोगों को राहत मिलेगी वहीं निगम की आय में भी तेजी आएगी।
    - संजय ममगई, मुख्यकर निर्धारण अधिकारी, नगर निगम।

    यह भी पढ़ें- रेलवे अस्पताल प्रयागराज में डॉक्टरों की भर्ती : गाइनेकोलाजिस्ट और डर्मेटोलाजिस्ट बनने का मौका, कैसे करें आवेदन?

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की सीधी भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 6 घायल