Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रेलवे अस्पताल प्रयागराज में डॉक्टरों की भर्ती : गाइनेकोलाजिस्ट और डर्मेटोलाजिस्ट बनने का मौका, कैसे करें आवेदन?

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 22 May 2026 03:13 PM (IST)

    उत्तर मध्य रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज में गाइनेकोलाजिस्ट और डर्मेटोलाजिस्ट के पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक उम्मीदवार 22 मई से शुरू हुई प ...और पढ़ें

    एनसीआर के केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज में अनुभवी डॉक्टरों की भर्ती होगी।

    एनसीआर के केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज में अनुभवी डॉक्टरों की भर्ती होगी।

    HighLights

    1. उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के केंद्रीय चिकित्सालय प्रयागराज में अनुभवी डॉक्टरों की होगी भर्ती

    2. गाइनेकोलाजिस्ट को 67,000 रुपये व डर्मेटोलाजिस्ट को 41,000 रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) के केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज में अनुभवी डाक्टरों के लिए काम करने का एक शानदार अवसर निकला है। रेलवे प्रशासन ने 'आनरेरी विजिटिंग स्पेशलिस्ट' (एचवीएस) के दो महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी किया है।

    इन पदों पर होगी भर्ती 

    रेलवे द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, यह भर्ती अवैतनिक आधार पर की जा रही है। इसमें कुल दो पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
    गाइनेकोलाजिस्ट (स्त्री रोग विशेषज्ञ) : एक पद
    डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा रोग विशेषज्ञ) : एक पद

    काम के घंटे और मानदेय (सैलरी)

    रेलवे ने इन पदों के लिए समय और मानदेय भी निर्धारित कर दिया है, जो इस प्रकार है। 
    गाइनेकोलाजिस्ट : इन्हें हफ्ते में छह दिन, रोजाना दो घंटे अपनी सेवाएं देनी होंगी। इसके बदले उन्हें 67,000 रुपये प्रति माह का मानदेय दिया जाएगा।

    डर्मेटोलाजिस्ट : इन्हें हफ्ते में चार दिन, रोजाना दो घंटे अस्पताल में रहना होगा। इसके लिए 41,000 रुपये प्रति माह का मानदेय तय किया गया है।

    ऐसे करें आवेदन

    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अपना आवेदन एक बंद लिफाफे में भरकर भेज सकते हैं। लिफाफे के ऊपर मोटे अक्षरों में "ENGAGEMENT OF HVS" लिखा होना अनिवार्य है। आवेदन पत्र को 'चिकित्सा निदेशक, केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज' के पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेजना होगा। 22 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले 15 दिनों के भीतर आवेदन पहुंच जाना चाहिए। योग्यता और आवेदन के प्रारूप की पूरी जानकारी उत्तर मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.ncr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।

    खबरें और भी

    स्त्री रोग और त्वचा के डॉक्टरों से मिलेगी सुविधा 

    रेलवे के इस कदम से कई स्तरों पर लाभ होने की उम्मीद है। रेलवे कर्मचारियों और उनके आश्रितों को अब स्त्री रोग और त्वचा संबंधी समस्याओं के लिए निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें अस्पताल में ही विशेषज्ञों की राय मिल सकेगी।

    मरीजों का समय से इलाज हो सकेगा

    प्रयागराज के केंद्रीय चिकित्सालय में विशेषज्ञों की नियुक्ति से मरीजों को लंबी वेटिंग लिस्ट से राहत मिलेगी और समय पर इलाज शुरू हो सकेगा। प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए भारतीय रेलवे जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ने का यह एक बेहतरीन मौका है। इससे उनके प्रोफाइल को मजबूती मिलती है। स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के आने से अस्पताल के संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल होगा और स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर और भी ऊंचा होगा। 

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज में भीषण सड़क हादसा, दो कारों की सीधी भिड़ंत में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 6 घायल

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के SRN अस्पताल के 20 डॉक्टर निलंबित, 3 दिन हड़ताल और बवाल के बाद बड़ी कार्रवाई; वकीलों का धरना समाप्त