Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कुख्यात नकल माफिया की 60 लाख की प्रॉपर्टी कुर्क, सोनू ने पत्नी शारदा के साथ अपराध से अर्जित की है संपत्ति

    By tara chand Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sat, 23 May 2026 02:18 PM (GMT+05:30)

    प्रयागराज के नवाबगंज में पुलिस और प्रशासन ने कुख्यात नकल माफिया सोनू सिंह और उसकी पत्नी शारदा यादव की 60 लाख रुपये की अपराध से अर्जित संपत्ति कुर्क की ...और पढ़ें

    प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में नकल माफिया की अपराध से अर्जित 60 लाख रुपये की संपत्ति की कुर्की कार्रवाई करती पुलिस और प्रशासन की टीम। सौ. पुलिस

    प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र में नकल माफिया की अपराध से अर्जित 60 लाख रुपये की संपत्ति की कुर्की कार्रवाई करती पुलिस और प्रशासन की टीम। सौ. पुलिस

    HighLights

    1. प्रयागराज में नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की नकल माफिया पर बड़ी कार्रवाई

    2. माफिया, अपराधियों और गुर्गो के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस का कानूनी हंटर चलना शुरू

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। माफिया, अपराधियों और उनके गुर्गो के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने कानूनी हंटर चलाना शुरू कर दिया है। शनिवार को कुख्यात नकल माफिया सोनू सिंह और उसकी पत्नी शारदा यादव के नाम बनाई गई अपराध से अर्जित 60 लाख की प्रॉपर्टी को पुलिस ने कुर्क कर दिया। नवाबगंज क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई से माफिया और उसके करीबियों में खलबली मची रही।

    अपराध जगत से अर्जित धन से अचल संपत्ति बनाई थी

    बताया गया है कि कुख्यात नकल माफिया व गिरोह का गैंगलीडर सोनू सिंह यादव पुत्र स्व. मिश्रीलाल निवासी कटरा कौड़िहार, नवाबगंज ने अपनी पत्नी शारदा यादव के साथ मिलकर अपराध जगत से अर्जित धन से अचल संपत्ति बनाई थी। उसे गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज के आदेश पर कुर्क किया गया।

    नवाबगंज थाने में मुकदमा लिखा गया

    नवाबगंज थाने में वर्ष 2025 में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा लिखा गया है। इसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक सोरांव द्वारा की जा रही है। अभियुक्त गैंगलीडर सोनू सिंह यादव व गिरोहबंद सह अभियुक्त उसकी पत्नी शारदा यादव निवासीगण ग्राम कटरा कौड़िहार थाना नवाबगंज कमिश्नरेट प्रयागराज द्वारा अपने भय व दबंगई के बल पर लोगों को डरा धमकाकर अपराध जगत से अर्जित धन से शारदा यादव के नाम से संपत्ति अर्जित की गई है।

    संपत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित हुआ 

    इसको उप्र गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 के अन्तर्गत कुर्क करने के लिए पुलिस आयुक्त न्यायालय कमिश्नरेट प्रयागराज के समक्ष आख्या प्रस्तुत की गई। पुलिस आयुक्त न्यायालय द्वारा त्वरित सुनवाई करते हुए अभिलेखों एवं साक्ष्य संवीक्षा से समाधानित होने के बाद अभियुक्त गैंग लीडर सोनू सिंह यादव के सहयोग से उसकी पत्नी अभियुक्ता शारदा यादव द्वारा अपने नाम से अर्जित की गई थाना सोरांव क्षेत्र में ग्राम राजापुर मल्हुआ परगना में स्थित अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित करते हुए थाना प्रभारी सोरांव को प्रशासक नियुक्त किया गया। संपत्ति की कीमत करीब 60 लाख रुपये है।

    खबरें और भी

    अन्य संपत्तियों की खोजबीन कर विधिक कार्यवाही होगी

    कुख्यात नकल माफिया गैंगलीडर/हिस्ट्रीशीटर गिरोहबंद अभियुक्त सोनू सिंह यादव और गिरोहबंद सह अभियुक्ता उसकी पत्नी शारदा यादव द्वारा अपराध जगत से अर्जित अन्य सम्पत्तियों की खोजबीन कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

    कुर्क की गई अचल संपत्ति का विवरण

    आराजी संख्या 366 रकबा 0.1380 हेक्टेयर व आराजी संख्या 367 रकबा 0.1400 हेक्टेयर कुल रकबा 0.2780 हेक्टेयर में विक्रेता वसीम के संपूर्ण वैधानिक अंश यानी 0.0695 हेक्टेयर, का आधा भाग 347.5 वर्गमीटर है।

    यह भी पढ़ें- पत्नी को सरकारी नौकरी मिलने पर प्रभावित होगा गुजारा भत्ता, इलाहाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला

    यह भी पढ़ें- मुंबई से लौटते ही फर्नीचर कारोबारी को भाइयों ने मार डाला, रिश्तों को शर्मशार करने वाली प्रयागराज में घटना