Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तीन वर्षीय बेटी की हत्या कर पिता फरार, मुंबई से आई मां ने पति पर लगाया आरोप, बेटी को दर्शन के बहाने ले आया था प्रतापगढ़

    Updated: Fri, 12 Sep 2025 02:31 PM (GMT+05:30)

    प्रतापगढ़ के इब्राहिमपुर में तीन साल की बच्ची काशवी की संदिग्ध मौत हो गई। मुंबई से आई मां राधिका नायडू ने पति शेखर पर हत्या का आरोप लगाया है। शेखर जो ...और पढ़ें

    प्रतापगढ़ में पिता पर तीर्थयात्रा के बहाने बेटी को घर लाकर उसकी हत्या करने का आरोप है।
    प्रतापगढ़ में पिता पर तीर्थयात्रा के बहाने बेटी को घर लाकर उसकी हत्या करने का आरोप है।

    संसू, जागरण, ढकवा बाजार (प्रतापगढ़)। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 इब्राहिमपुर में गुरुवार को पिता के साथ पाही पर सोई तीन वर्षीय मासूम की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार की सुबह मुंबई से अपने भाई के साथ आसपुर देवसरा थाने बालिका की मां राधिका नायडू पहुंची। उसने अपने पति पर मासूम की हत्या का शक जताते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पूर्व में आरोपित के भाई की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ते हुए आरोपित बनाया है।

    नगर पंचायत ढकवा वार्ड नंबर नौ इब्राहिमपुर निवासी शेखर निर्मल मुंबई में साफ्टवेयर का काम करता है। जहां पर उसने राधिका नायडू नामक एक महिला से विवाह किया जिससे उसका विगत तीन वर्षों से विवाद चल रहा है। पति पत्नी से एक तीन वर्ष की बेटी काशवी हुई थी। जो शेखर के साथ रहती थी। लगभग 12 दिन पूर्व शेखर अपनी पुत्री काशवी को लेकर दर्शन के बहाने मुंबई से घर इब्राहिमपुर आया था। शहर के घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर इसका एक पाही का मकान था। जिसके एक कमरे में उसकी मां हीरावती रहती है, जबकि दूसरा कमरा खाली रहता है।

    यह भी पढ़ें- : तीन वर्षीय मासूम की मौत ने खड़े किए कई सवाल, फरार पिता के पकड़े जाने पर खुलेगा राज, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत

    घर वालों के अनुसार बुधवार की रात शराब के नशे में उसका शेखर निर्मल घर आया और अमनी तीन वर्षीय बेटी कासवी को लेकर पाही पर जाने की जिद करने लगा। जिसको लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ। बड़े भाई सुशील की पत्नी के हस्तक्षेप के बाद शेखर अपनी बेटी काशवी को लेकर पाही पर चला गया। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में काशवी की मौत हो गई।

    पाही पर दूसरे कमरे में मौजूद शेखर की मां हीरावती ने बताया कि वह गुरुवार भोर में पांच बजे पाही से उठकर वह घर चली आई थी। सुबह बेटी को मरा हुआ देखकर शेखर बाहर से ताला बंद कर बाइक लेकर कहीं चला गया और फोन से बड़े भाई सुशील की पत्नी को बताया कि उसकी बेटी की मौत हो गई है। जो पाही में बेड पर मृत पड़ी है। इसके बाद घर वाले पाही पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर बच्ची को बाहर निकाल कर ढकवा स्थित एक अस्पताल गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- ताऊ की गोंद में 4 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि, सभी की आंखें हुईं नम, प्रतापगढ़ में समाज कल्याण अधिकारी ने की थी आत्महत्या

    घटना की सूचना पर आसपुर देवसरा एसओं विजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। घटना के बाद से मृतका का पिता फरार है। मामले में शेखर के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि बिजली के करंट लगने से काशवी की मौत हो गई थी।

    बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद विवाद के चलते पति से अलग रह रही काशवी की मां जहाज से पति के गांव पहुंची जहां से पूरी जानकारी लेने के बाद शुक्रवार की सुबह आसपुर दूसरा थाने पहुंचकर पति शेखर पर पुत्री के हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।

    थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक मासूम की मां थाने आई थी। पिता पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पूर्व में दर्ज मुकदमे में मां के तहरीर के आधार पर पिता को आरोपित बनाते हुए हत्या की धारा मुकदमे में बढ़ा दी गई है। पिता फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।